*क्राइम खुलासा न्यूज़*
श्रावस्ती से मण्डल संवावदाता वृजेन्द्र गोस्वामी की रिपोर्ट
दिनांक 18 मार्च 2021
*महिला हेल्प डेस्क पर फरियाद लेकर आयी 02 महिलाओं की हेल्प डेस्क पर नियुक्त कर्मियों ने सुनी समस्या दर्ज हुआ विपक्षियों पर मुकदमा*
शासन द्वारा नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के क्रियान्वयन के संबंध में पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद कुमार मौर्य द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री बी0सी0 दूबे व क्षेत्राधिकारी नगर श्री हौसिला प्रसाद के कुशल निर्देशन में आज दिनांक 18.03.2021 को प्रभारी निरीक्षक मल्हीपुर श्री ददन सिंह के नेतृत्व में महिला हेल्प डेस्क पर नियुक्त महिला कर्मचारी के माध्यम से 1.श्रीमती नाजमा पत्नी फिरोज निवासी महरु मुर्तिहा थाना मल्हीपुर जनपद श्रावस्ती व 2. श्रीमती मधु पत्नी रामतेज निवासी ककरदरी थाना मल्हीपुर जनपद श्रावस्ती की समस्याओं को सुनते हुए उनके द्वारा प्रस्तुत किए गए प्रार्थना पत्रों के सापेक्ष में कार्यवाही करते हुए विपक्षियों के विरुद्ध क्रमशः एनसीआर संख्या 063/2021 धारा 323,504 आईपीसी व एनसीआर संख्या 064/2021 धारा 323,504 आईपीसी में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।