*क्राइम खुलासा न्यूज़*
श्रावस्ती से मण्डल संवावदाता वृजेन्द्र गोस्वामी की रिपोर्ट
आज दिनांक 21 फरवरी 2021 को पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद कुमार मौर्य के निर्देशानुसार अपर पुलिस अधीक्षक श्री बी0सी0दूबे के निर्देशन में जनपद के सभी थाना/चौकी/पुलिस लाइन/UP100 कार्यालय/फायर सर्विस/यातायात कार्यालय व पुलिस कार्यालय में स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसके तहत सभी अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा श्रमदान करते हुए थाना परिसर, कार्यालय, बैरक, मालखाना, शस्त्रागार, शस्त्रों, वाहनों आदि की बृहद साफ-सफाई की गई।