बहराइच से मण्डल संवावदाता वृजेन्द्र गोस्वामी की रिपोर्ट
बहराइच। महसी बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई रात को आग की लपटो से दहक उठा बिजली का खंभा। सम्बंधित मामला हरदी से सटे छीटन पुरवा का है जहां बीती रात अचानक खम्भे से आग की लपटे निकलने लगी जिसे देख कर ग्रामीणों के होश उड़ गए स्थिति की गंभीरता देखते हुए बिजली विभाग महसी को फोन से सूचना दी गई लेकिन जिम्मेदार कर्मियों ने यह कहकर मामला टाल दिया कि सुबह तक देखा जायेगा।