*क्राइम खुलासा न्यूज़*

    बलरामपुर से मण्डल संवावदाता वृजेन्द्र गोस्वामी की रिपोर्ट

*भाजपा के शासन में योगी के राज्य में दबंगों की दबंगई चरम सीमा पर।*

*बलरामपुर* भाजपा हमेशा सेl कहती आई है कि हमारे शासन में दबंगों की दबंगई नहीं चलेगी अत्याचार नहीं चलेगा। लेकिन इसका विपरीत पर बलरामपुर जिले के तहसील बलरामपुर जिला शिवपुरा थाना ललिया के अंतर्गत ग्राम कटुई के दबंग कोटेदार पांडे के नाम से काफी दिक्कत है।ठेकेदार पांडे के पुत्र राम अनुज, राजकुमार, राम जी, मनोज, नन्हुं यह अपने दबंग पुत्रों और हिस्ट्रशीटर के बल पर किसी की जमीन पर कब्जा करना, सेंटर खोद वाना, पक्की सड़क तोडवाना, किसी गरीब और कमजोर के खेतों में जबरदस्ती पानी गिराना या निकासी करना यह इन दबंगों की पुरानी परंपरा है।लेकिन आज तक इन पर कोई कार्यवाही नहीं हुआ और जब कोई मीडिया का कर्मचारी इस बात को सुनकर वहां कवरेज पर जाता है तो उसके साथ यह लोग बदतमीजी से पेश आते हैं उससे अपने दबंग परिवारों के बल पर उसे घेर लिया जाता है और मीडिया के कर्मचारियों को मारने पर उतारू हो जाते हैं।आखिर इतनी दबंगई योगी के शासन में अगर है तो ऐसे सरकार की क्या जरूरत है, जो गरीब का भला ना कर सके और अन्याय का साथ दें,आखिर योगी जी के कहने और करने में अंतर साफ और स्पष्ट दिखाई दे रहा है।जो व्यक्ति प्रशासन को कई बार प्रार्थना पत्र दे चुका है और उसकी सुनवाई ना हुई हो ऐसा अगर योगी के परिवार के साथ होता या उनके किसी रिश्तेदार के साथ होता तो शायद उनको पता चलता, एक गरीब की जिंदगी इन दबंगों ने किस प्रकार जीना हराम कर रखा है। जबरदस्ती पक्की सड़क को तोड़कर अपने खेत का पानी दबंग लोग बेसहारा और बेबस लक्ष्मण वर्मा के खेतों में जबरदस्ती गिराते हैं।जबकि कई सालों से उनके खेत का पानी किनारे किनारे निकल जाया करता था लेकिन आज इन दबंगों की दबंगई चरमपंथी पर बनी हुई है आखिर उत्तर प्रदेश सरकार कब ध्यान देगी।
Previous Post Next Post