मध्य प्रदेश, ग्वालियर:- सिरफिरे बदमाशों का उत्पात:पॉश कॉलोनी में सिरफिरे युवकों का उत्पात, घर के बाहर रखीं गाड़ियों में की तोड़फोड़, आधी रात सिरफिरे बदमाशों ने सड़क पर उत्पात मचाया है। पॉश कॉलोनी में घुसकर घर के बाहर खड़े वाहनों के कांच फोड़े हैं। लोगों के घरों में घंटी बजाकर भागे हैं। बदमाशों ने तीन घर के बाहर कार के कांच फोड़े हैं। घटना शहर के चेतकपुरी विजया नगर में मंगलवार-बुधवार दरमियानी रात की है। घटना का पता सुबह उस समय लगा जब लोगों की नींद खुली। एक के बाद एक कई गाड़ियों के कांच फूटे देख लोग आक्रोशित हो गए। तत्काल पुलिस का सूचना दी। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने फिलहाल जांच शुरू कर दी है। टीआई झांसी रोड का कहना है कि जल्दी तोड़फोड़ करने वाले पकड़े जाएंगे।शहर की पॉश कॉलोनियों में से एक चेतकपुरी विजया नगर में बुधवार सुबह जब लोगों की नींद खुली तो काफी हंगामा खड़ा हो गया। कुछ घर के बाहर खड़े वाहनों के कांच फोड़े गए थे। विजया नगर निवासी धर्मेन्द्र गुप्ता आर्केटेक्टर हैं। उन्होंने अपनी कार क्रमांक एमपी 07 सीजी-1510 घर के बाहर खड़ी की थी। मंगलवार रात 12 बजे तक वह जाग रहे थे। इसके बाद वह सो गए। बुधवार सुबह उनकी आंख खुली तो पता चला कि अज्ञात बदमाश ने कार में तोडफोड़ कर दी है। अभी वह अपने यहां तोड़फोड़ की चर्चा कर ही रहे थे कि तभी पता लगा कि पास ही रहने वाले राजेश अग्रवाल की स्कॉर्पियो कार क्रमांक एमपी 07 सीडी-3633 को भी बदमाशों ने तोड़ा है। उनकी गाड़ी भी घर के बाहर सड़क पर खड़ी थी। अभी और पता लगा कि पड़ोसी पवन गोयल की कार में भी बदमाशों ने तोड़फोड़ की है। इसके बाद मामले की सूचना डायल 100 पर दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद स्थानीय लोगों ने झांसी रोड थाना पहुंचकर लिखित शिकायत की है।किसी सिरफिरे की साजिश
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह किसी सिरफिरे गैंग की साजिश है। घर के बाहर सड़क पर रखे वाहनों में तोडफोड़ की गई है। कुछ लोगों को कहना था कि स्थानीय लोगों के घरों के बाहर रात को कोई घंटी बजाकर भी भागा है।

सीसीटीवी कैमरे में संदेही की तलाश

घटना के बाद पुलिस ने विजया नगर में कोई भी सीसीटीवी कैमरा नहीं खंगाला है। घटना स्थल के पास तो कोई सीसीटीवी नहीं है, लेकिन विजया नगर के आसपास मुख्य रास्ते पर काफी कैमरे लगे हैं। स्थानीय लोग ही सीसीटीवी कैमरे की फुटेज निकलवा रहे हैं। लोगों को लगता है कि यह काम किसी नशेड़ी गैंग का है।

पहले भी हो चुकी है वारदातें

इससे पहले भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी है। बीते साल मुरार में सिंहपुर रोड से सीपी कॉलोनी तक 12 वाहनों को फोड़ा गया था। इससे पहले माधवगंज के लक्कड़खाना में इसी तरह वाहनों में तोड़फोड़ की घटना हुई थी। दोनों मामलों में पकड़े गए बदमाशों ने कुबूल किया था कि नशे में उन्होंने यह हरकत की थी।



 संवाददाता :- पंकज धाकड़ ब्यूरो चीफ, क्राइम खुलासा न्यूज, ग्वालियर
Previous Post Next Post