मितौली खीरी । थानाध्यक्ष मितौली अनिल कुमार सैनी द्वारा अवैध शराब की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत तीन अभियुक्तों को शराब बनाने के उपकरण व कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया
पुलिस अधीक्षक खीरी विजय ढुल द्वारा अवैध शराब की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान तथा पुलिस उपाधीक्षक मितौली शीतांशु कुमार के पर्यवेक्षण में थाना अध्यक्ष मितौली अनिल कुमार सैनी उप निरीक्षक जेपी यादव अपने हमराही साथियों के साथ रात्रि गश्त के दौरान मितौली पुलिस द्वारा तीन व्यक्तियों को 50- 50 व 10 लीटर कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण के साथ गिरफ्तार किया गया जिनके विरुद्ध थाना स्थानीय पर मुकदमा अपराध संख्या 41/ 2021 धारा 60 (2) आबकारी अधिनियम अभियुक्त राजू पुत्र गेंदई चौहान निवासी कस्बा थाना मितौली जिला खीरी व 42 /2021 धारा 60(2) अमरु पुत्र राजू चौहान निवासी कस्बा थाना मितौली खीरी 43/ 2021 की धारा60(2)आबकारी अधिनियम बनाम  बलवीर पुत्र शिवराम पासी निवासी मोहम्मदपुर थाना मितौली खीरी के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कच्ची शराब बनाने व शराब बनाने के उपकरण सहित  गिरफ्तार किया गया ।अभियुक्तों के विरुद्ध थाना हाजा पर आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर जेल भेजा गया।
रिपोर्ट:-संदीप कुमार लखीमपुर खीरी
Previous Post Next Post