*क्राइम खुलासा न्यूज़*

    बहराइच से मण्डल संवावदाता वृजेन्द्र गोस्वामी की रिपोर्ट

कृषि विज्ञान केन्द्र परिसर में आयोजित हुई कृषि प्रदर्शनी 

बहराइच 23 फरवरी। राष्ट्रीय कृषि विकास योजनान्तर्गत कृषि विज्ञान केन्द्र परिसर बहराइच में किसान मेला, किसान गोष्ठी एवं सजीव कृषि प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी शम्भु कुमार ने प्रबन्ध परिषद आचार्य नरेन्द्रदेव कृषि एवं प्रोद्योगिकी विश्व विद्यालय कुमारगंज अयोध्या के सदस्य राम सुन्दर चैधरी, निदेशक प्रसार प्रो. ए.पी. राव व अन्य अतिथि, अधिकारियों तथा प्रगतिशील कृषकों के साथ परिसर में कृषि, उद्यान, रेशम, पशुपालन, मत्स्य, गन्ना, दुग्ध व अन्य विभागों, गैर सरकारी संस्थानों व प्रतिष्ठानों द्वारा सजाये गये प्रदर्शनी स्टालों तथा प्रदर्शनी में रखे गये फसल अवशेष प्रबन्धन यंत्रों का अवलोकन करते हुए विभागीय अधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की।
Previous Post Next Post