*पुलिस अधीक्षक ने कोतवाली कर्नलगंज का किया निरीक्षण, नवनिर्मित कार्यालय का भी उद्घाटन*
कर्नलगंज (गोण्डा)। जनपद के पुलिस अधीक्षक गोंडा शैलेश कुमार पाण्डेय ने कोतवाली कर्नलगंज का निरीक्षण किया और इसी के साथ ही कोतवाली परिसर में नवनिर्मित कार्यालय का उद्घाटन किया गया। इस दौरान उन्होंने निर्देश दिया कि फरियादियों के साथ विनम्रतापूर्वक सभ्य व्यवहार किया जाय। सोमवार को पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय थाना कोतवाली कर्नलगंज पहुंचे और थाना कोतवाली के समस्त चौकी प्रभारियों व उपनिरीक्षकों के साथ बैठक की। इसी दौरान उन्होंने कोतवाली परिसर में नवनिर्मित कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन भी किया। कप्तान के निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय पर बने अपराध रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर, विवेचना रजिस्टर, डयूटी रजिस्टर, आदि एवं उनके रख रखाव को भी देखा परखा।रजिस्टरों में अंकित की जाने वाली प्रविष्टियों का भी निरीक्षण किया साथ ही थाना परिसर में बने बैरक, भोजनालय, मालखाना, कम्प्यूटर रूम की साफ-सफाई एवं महिला हेल्प डेस्क की जांच की। जिसे व्यवस्थित देखकर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने थाने पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों, लंबित विवेचनाओं, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी, आईजीआरएस पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों, निरोधात्मक कार्रवाई की समीक्षा की। पुलिस अधीक्षक ने प्रार्थनापत्रों एवं लंबित विवेचनाओं के यथा शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के लिए प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कर्नलगंज व समस्त विवेचकों को निर्देशित किया। निर्देश दिया कि आगामी पंचायत चुनाव के मद्देनजर चौकी प्रभारी व बीट उपनिरीक्षक अपने-अपने क्षेत्रों में संवेदनशील गांवों में निरन्तर भ्रमण कर शांति व्यवस्था बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्वों के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। रात्रि गश्त के दौरान पुलिसकर्मियों को दृश्यता, गतिशीलता, सजगता एवं सतर्कता बनाए रखने की हिदायत दी जिससे कि चोरी व अन्य असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सके। साथ ही उन्होंने पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान आम जनमानस से शालीनतापूर्वक विनम्र व्यवहार की नसीहत दी। वहीं उनके द्वारा ग्राम प्रहरियों को अंगवस्त्र तथा टॉर्च देकर सम्मानित किया गया।
रिपोर्ट जीतेन्द्र तिवारी सम्पादक क्राइम खुलासा न्यूज़ 09919321023,6306439722
أحدث أقدم