विशेश्वरगँज 22फरवरी ,पूज्य महात्मा गाँधी जी की धर्मपत्नी महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कस्तूरबा गाँधी जी जयंती एवं प्रख्यात स्वतंत्रता संग्राम सेनानी तथाभारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व देश के प्रथम शिक्षामंत्री एवं भारतरत्न मौलाना अबुल कलाम आजाद जी के 63वीँ पुण्यतिथि पर ग्राम पंचायत सुन्गा दाखिला धौली विशेश्वरगँज मे युवा काँग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष अँकित मिश्र की अध्यक्षता में सेवा सँकल्प गोष्ठी आयोजित किया गया। कार्यक्रम में दोनों महान विभूतियोँको पुष्पाँजलि करके सप्रेम नमन करते हुए सामूहिक रुप से सलामी दी गई। उक्त अवसर पर काँग्रेस नेता विनय सिंह ने कहा कि सन 1920 मे कस्तूरबा गाँधी जी ने गुजरात के अहमदाबाद, जलालपुर ,आबँद, मातर, नडियाद व बोरसद आदि स्थानों पर नमक सत्याग्रह मे भाग लिया था और स्वदेशी का प्रचार प्रसार विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार आंदोलन चलाया था। उनके साथ मणिबेन, शिवाभाई पटेल महिला सेवादल सँगठन का गठन करके सत्याग्रह मे भाग लिया था तथा स्वदेशी प्रचार प्रसार अभियान को बल प्रदान किया था। उन्होंने कहा कि कस्तूरबा गाँधी जी अपने पति गाँधी जी के भारत वापसी पर पर उनके साथ साबरमती आश्रम में घरबार त्यागकर आजीवन उनके साथ देश व समाज सेवा में तत्पर हो गई थी।प्रदेश कांग्रेस सेवादल के सचिव रमेश चंद्र मिश्र ने कि मौलाना अबुल कलाम आजाद जी की 63वीँ पुण्यतिथि पर उन्हे खिराजे अकीदत पेश करते हुए कहा कि आजाद जी महान स्वाधीनता सेनानी के साथ साथ भारत देश के प्रथम शिक्षामंत्री भी थे। उन्हे भारतरत्न की उपाधि मिली थी। वे भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस के विशेष महाधिवेशनोँ क्रमश: 1923मे दिल्ली तथा 1940मे रामगढ की अध्यक्षता करके देश व समाज को नई दिशा प्रदान किया था। इस दौरान रँगनाथ मिश्र, रामतेज, विजय कुमार हर्षवर्धन, शिवम, राम प्रसाद, सीताराम इन्द्र कुमार यादव इशारत खान मूलचन्द राव महताब बाबू नसीम इदरीशी अमित सिंह सहित कई लोगों ने अपने अपने विचार व्यक्त किए।
विशेश्वरगँज 22फरवरी ,पूज्य महात्मा गाँधी जी की धर्मपत्नी महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कस्तूरबा गाँधी जी जयंती एवं प्रख्यात स्वतंत्रता संग्राम सेनानी तथाभारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व देश के प्रथम शिक्षामंत्री एवं भारतरत्न मौलाना अबुल कलाम आजाद जी के 63वीँ पुण्यतिथि पर ग्राम पंचायत सुन्गा दाखिला धौली विशेश्वरगँज मे युवा काँग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष अँकित मिश्र की अध्यक्षता में सेवा सँकल्प गोष्ठी आयोजित किया गया।
Crime khulasa news
0
تعليقات
Tags
संकल्प लेना