*क्राइम खुलासा न्यूज़*
श्रावस्ती से मण्डल संवावदाता वृजेन्द्र गोस्वामी की रिपोर्ट
*अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया परेड व पुलिस लाइन का निरीक्षण*
आज दिनांक 23.02.2021 को अपर पुलिस अधीक्षक श्री बी0सी0 दूबे द्वारा पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में परेड की सलामी ली तथा परेड का बारीकी से निरीक्षण किया गया। रिक्रूट आरक्षियों को प्रशिक्षण दे रहे आईटीआई व पीटीआई को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।
तत्पश्चात परेड में उपस्थित सभी अधिकारी/कर्मचारी गण को शास्त्रों को खोलने-जोड़ने व उनके हैंडलिंग के बारे में बताया गया। आरटीसी बैरक, कैंटीन तथा भोजनालय का निरीक्षण कर भोजन की गुणवत्ता को चेक किया गया। इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक श्री विनोद सिंह को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।