श्रावस्ती से मण्डल संवावदाता वृजेन्द्र गोस्वामी की रिपोर्ट
*दिनांक 18.02.2021*
पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद कुमार मौर्य द्वारा दिए गए दिशा निर्देश के क्रम में समस्त थाना/ चौकी/बीट प्रभारियों द्वारा पंचायत चुनाव के दृष्टिगत गांवो में जाकर चौपाल लगाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं।
सभी आमजन को शांति-प्रिय तरीके से आपस में मिलजुल कर रहने के लिए प्रेरित किया जा रहा है तथा किसी अफवाह में न पड़ने व एक दूसरे से घृणा न करने हेतु हिदायत दी जा रही है।