ब्यूरो रिपोर्ट *क्राइम खुलासा न्यूज चैनल राष्ट्रीय हिंदी *समाचार पत्र बहराइच*
यूपी बोर्ड का परीक्षा कार्यक्रम घोषित , 24 अप्रैल से शुरू होंगे हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के परीक्षा लखनऊ [ राज्य ब्यूरो ] । उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ( यूपी बोर्ड ) ने बुधवार को वर्ष 2021 की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा का कार्यक्रम घोषित कर दिया है । हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 24 अप्रैल से शुरू होकर 12 मई तो खत्म होंगी । हाईस्कूल की परीक्षाएं 12 कार्यदिवसों में संपन्न होकर 10 मई को समाप्त होंगी , वहीं इंटरमीडिएट की परीक्षा 15 कार्यदिवसों में संपन्न होकर 12 मई को खत्म होंगी । परीक्षा में कुल 56,03,813 विद्यार्थी शामिल होंगे ।