*क्राइम खुलासा न्यूज़*
श्रावस्ती से मण्डल संवावदाता वृजेन्द्र गोस्वामी की रिपोर्ट
दिनांक- 23.02.2021
आज दिनांक 23.02.2021 को अपर पुलिस अधीक्षक श्री बी0सी0 दूबे द्वारा आश्रम पद्धति विद्यालय भयापुरवा भिनगा में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत पुलिस चौपाल का आयोजन कर छात्राओं को महिलाओं से संबंधित कानूनी/प्रावधानों आदि बिंदुओं पर विस्तृत जानकारी दी गई।
जिसमें गुड टच/बैड टच महिला हेल्पलाइन-1090, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, इमरजेंसी हेल्पलाइन-112 तथा चिकित्सा संबंधित हेल्पलाइन-102, 108 आदि के बारे में जानकारी दिया गया।