मितौली भीखमपुर लखीमपुर खीरी
भीखमपुर ग्राम पंचायत में हुआ है चौमुखी विकास आरसीसी रोड पर हो रहा है जलभराव कागजों पर नाली बनकर तैयार हो चुकी है पर अभी तक जमीनी हकीकत यह है यहां न कोई नाली बनी है न कोई पानी निकलने की व्यवस्था है कोरोना वायरस के संक्रमण  को देखते हुए सरकार इतनी व्यवस्था कर रही है इतना पैसा खर्च कर रही है लेकिन भीखमपुर की ग्राम पंचायत में अभी तक विकास कागजों पर दौड़ रहा है विकासखंड मितौली के अधिकारियों की मनमानी के चलते कोई भी विकास कार्य भीखमपुर ग्राम पंचायत में नहीं हुआ है सारा विकास कार्य कागजों पर हुआ है पैसा निकल गया है नाली अभी तक नहीं बनी है यह आरसीसी रास्ता जगनू शर्मा के मकान से होते हुए नहर की तरफ जाता है इस रास्ते पर आधे गांव से ज्यादा ज्यादा लोगों का निकास है इस पर आम जनता को निकलने के लिए बहुत दिक्कत हो रही है प्रशासन का ध्यान इस तरफ कभी नहीं गया इसकी कई बार शिकायत भी की गई वीडियो साहब से लेकिन अभी तक इस पर नाली निर्माण कार्य नहीं हुआ बगैर बरसात के यहां पर हर समय जलभराव रहता है लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए ग्रामीणों में अधिक संक्रमण फैलने का खतरा है इस गंदगी से कई बीमारियां उत्पन्न हो रही हैं अब देखना यह है कि उच्च अधिकारी इस पर क्या संज्ञान ले रहे हैं
खास रिपोर्ट:- संदीप कुमार ब्यूरो चीफ क्राइम खुलासा न्यूज़ लखीमपुर खीरी
Previous Post Next Post