*क्राइम खुलासा न्यूज़*

   श्रावस्ती से मण्डल संवावदाता वृजेन्द्र गोस्वामी की रिपोर्ट

 दिनांक 31.01.2021
 
*सेवानिवृत्त पुलिस कर्मचारियों को दी गई भावभीन विदाई*

       आज दिनांक 31.01.2021 को पुलिस लाइन के सभागार कक्ष में पुलिस अधीक्षक श्री अरविन्द कुमार मौर्य के निर्देशानुसार प्रतिसार निरीक्षक श्री विनोद कुमार सिंह द्वारा उ0नि0 श्री अबूबकर शाही, उ0नि0 श्री जगदीश मिश्रा के सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। 
जिलाधिकारी श्री टी0के0 शिबु, पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद कुमार मौर्य व अपर जिलाधिकारी श्री योगानंद पांडेय द्वारा सेवानिवृत्त हुए कर्मियों को शाल, श्रीमद्भागवत गीता व स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।    
        तत्पश्चात क्षेत्राधिकारी नगर श्री हौसला प्रसाद, प्रतिसार निरीक्षक, प्रधान लिपिक, प्रभारी आंकिक शाखा, पेशकार पुलिस अधीक्षक सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगणों द्वारा से0नि0 पुलिस कर्मियों का माल्यार्पण किया गया।
 विदाई समारोह को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा उनकी सेवाओं और उपलब्धियों की प्रशंसा की गई व उनके दीर्घायु होने की कामना की गई।
विदाई समारोह के अंत में उपस्थित सभी अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा सेवानिवृत्त कर्मियों को ससम्मान वाहन में बैठाकर उन्हें भावभीन मन से अलविदा कहा।
Previous Post Next Post