ट्रैफिक व्यवस्था बनाने के लिए ट्रैफिक प्रभारी ने चेकिंग प्वाइंट लगाकर की चालानी कार्यवाहीयां
मुरैना------मुरैना पुलिस अधीक्षक अनुराग सजानिया एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ हंसराज सिंह के निर्देशन में ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रूप से बनाने के लिए ट्रैफिक प्रभारी आरके अहिरवार ने चेकिंग प्वाइंट लगा कर नियमानुसार कार्रवाई की जहां पर कार्यवाहीयां करते समय कई परेशानियों का सामना भी करना पड़ा राजनीतिक संरक्षण प्राप्त कोई किसी का हवाला कोई किसी का हवाला देकर ट्रैफिक प्रभारी की चालानी कार्रवाई में दखल देता हुआ नजर आया लेकिन फिर भी ट्रैफिक व्यवस्था को मध्य नजर रखते हुए प्रभारी ने अपनी सूझबूझ से काम लेते हुए चालानी कार्यवाही जारी रखी आपको बता दें कि न्यू हाउसिंग बोर्ड चौराहे पर ट्रैफिक प्रभारी द्वारा शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार लाने का काफी प्रयास किया जा रहा है वे सफल होते हुए भी नजर आ रहे हैं पूर्व में जहां जाम की स्थिति निर्मित होती रहती थी वही पर अब आवागमन बालों ने राहत की सांस ली है अगर इसी प्रकार से ट्रैफिक प्रभारी अपनी सूझबूझ के चलते कार्य करते रहेंगे तो आगे कभी ट्रैफिक व्यवस्था द्वारा जाम की निर्मित स्थिति नहीं हो सकती इस प्रकार प्रभारी अपनी सक्रियता के चलते ट्रैफिक व्यवस्था में मुरैना शहर में सुधार बनाए हुए हैं अब देखना यह है कि क्या जांबाज ट्रैफिक प्रभारी आरके अहिरवार इसी प्रकार ट्रैफिक व्यवस्था को बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे या नहीं।
खास रिपोर्ट कालीचरण कुशवाहा
स्टेट हेड मुरैना मध्य प्रदेश