*खोजी पत्रकार तथा स्वतंत्र पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया के लोग लगातार खोल रहे है भ्रष्टाचारियों की पोल* *न्यूज़ पोर्टल/यूट्यूब चैनल पर लगातार भ्रष्टाचारियों की खुल रही पोल से घबराए भ्रष्टाचारी डिजिटल मीडिया का कर रहे विरोध*                                      *भारतीय मीडिया फाउंडेशन के संस्थापक एके बिंदुसार ने कहा कि इंटरनेट पत्रकारिता का नहीं रुकेगा कारवां देश के प्रत्येक नागरिक को पत्रकारिता करने का अधिकार दिया है संविधान ने इसके लिए सड़क से लेकर संसद तक किया जाएगा संघर्ष*।                                  *************************** वाराणसी--डिजिटल मीडिया से जुड़कर कार्य करने वाले लोगों के खिलाफ उड़ रही अफवाहों के इस माहौल में भारतीय मीडिया फाउंडेशन ने लिया गंभीरता से भारतीय मीडिया फाउंडेशन के संस्थापक एके बिंदुसार ने कहा कि  वर्तमान समय में इंटरनेट पत्रकारिता प्रत्येक नागरिक की जरूरत हो गई है जन जन तक तत्काल खबरों को पहुंचाने में कामयाब इंटरनेट पत्रकारिता के बढ़ते कारवां को रोकने की कुछ साजिश रची जा रही है जिसको कामयाब होने नहीं दिया जाएगा , उन्होंने कहा कि कुछ ऐसे लोग हैं जो पत्रकारिता की आड़ में अपना काला करतूत छुपाना चाहते हैं और देश को फिर से गुलाम बनाना चाहते हैं  इसीलिए डिजिटल मीडिया का विरोध कर रहे हैं डिजिटल मीडिया से जुड़े पत्रकार एवं संपादक को फर्जी कह रहे हैं और इनके द्वारा जारी आई कार्ड को प्रेस के नाम पर फर्जी कह रहे हैं  श्री ए के बिंदुसार ने कहा कि प्रेस का क्या मतलब होता है जिसे जानना है मेरे साथ बैठ कर डिबेट कर ले उन्होंने कहा कि संविधान ने देश के प्रत्येक नागरिक को जिस तरह नेतागिरी करने का अधिकार दीया है ठीक उसी तरह संविधान में ही देश के प्रत्येक नागरिक को पत्रकारिता एवं मीडिया गिरी करने का अधिकार है, उन्होंने प्रेस का मतलब बताते हुए कहा की P-पब्लिक R- रिलेटेड E- इमरजेंसी S-सोशल S- सर्विस | उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया की आवाज दबाने के लिए ही फिरका परस्त समय-समय पर झूठी खबरों को वायरल करते हैं  जिनके मंसूबों को कामयाब होने नहीं दिया जाएगा भ्रष्टाचारियों का पोल लगातार खोलने का काम किया जाएगा पल-पल की खबरों को आमजन तक पहुंचाने का जो कार्य डिजिटल मीडिया कर रही है वह सदैव करती रहेगी। श्री बिंदुसार ने कहा कि अगर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया के अभिव्यक्ति को कुचलने की कोशिश की गई डिजिटल मीडिया के पत्रकारों व संपादकों को किसी भी तरह से मानसिक प्रताड़ना देने की कोशिश की गई तो सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष किया जाएगा उन्होंने कहा कि पत्रकार संगठनों के नेतृत्व में दिल्ली की सड़कों को जाम कर दिया जाएगा। श्री बिंदुसार ने केंद्र सरकार से मीडिया पालिका की स्थापना करने, मीडिया कल्याण बोर्ड बनाने, पत्रकार सुरक्षा अधिनियम को सख्ती से लागू करने, पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को प्रतिमाह ₹25000 सुरक्षा भत्ता देने, प्रत्येक राज्यों के जनपद मुख्यालय पर मीडिया सेंटर भवन की स्थापना करने आदि मांगों को जोरदार तरीके से रखा है। उन्होंने कहा कि भारतीय मीडिया फाउंडेशन के नेतृत्व में जल्द ही महामहिम राष्ट्रपति महोदय एवं माननीय प्रधानमंत्री महोदय भारत सरकार से मिलकर भ्रष्टाचारियों एवं फिरका परस्तो के खिलाफ कार्रवाई की मांग रखी जाएगी।  उन्होंने कहा कि महामहिम राष्ट्रपति महोदय भारत सरकार से मिलने के लिए अग्रिम कार्यवाही हेतु भारतीय मीडिया फाउंडेशन के पॉलिसी मेकिंग सुप्रीम कमेटी के केंद्रीय अध्यक्ष करन छोकर जी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद आसिफ अंसारी जी को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

*प्रेषक:-जीतेन्द्र कुमार तिवारी*
सम्पादक क्राइम खुलासा न्यूज एवं
प्रदेशअध्यक्ष भ्रष्टाचार मिटाओ सेना उ०प्र०
राष्ट्रीय महासचिव{युवा बिंग}भारतीय मीडिया फाउंडेशन 09919321023/6306439722
Previous Post Next Post