*_पुलिस अधीक्षक ने किया थाने का औचक निरीक्षण_*
*मैलानी खीरी :* पुलिस अधीक्षक ने मैलानी थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अभिलेखों की जांच कर पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
लखीमपुर पुलिस कप्तान विजय ढुल ने आज मैलानी थाने का औचक निरीक्षण किया तथा निरीक्षण के दौरान मिली खामियों को जल्द दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने अभिलेखों की जांच कर लंबित विवेचनाओ को जल्द निपटाने के निर्देश दिए।
इससे पूर्व उन्होंने थाने में हेल्प डेस्क का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधीनस्थों को थाने की सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए तथा उन्होंने अपील की है कि ठंड और कोहरे के कारण हो रही सड़क दुर्घटनाओं के मद्देनजर किसान भाई अपने ट्रैक्टर ट्राली पर रिफ्लेक्टर जरूर लगाए जिससे की घने कोहरे में रात्रि में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को होने से रोका जा सके । निरीक्षण के दौरान मौके पर क्षेत्राधिकारी गोला रविन्द्र कुमार वर्मा भी मौजूद थे ।
खास रिपोर्ट संदीप कुमार उर्फ जीतू ब्यूरो चीफ क्राइम खुलासा न्यूज़ लखीमपुर खीरी