आज दिनांक 19/11/20 को बरेली मंडल के औषधि अनुज्ञापन अधिकारी (DLA) श्री संजय जी व बरेली जिले के औषधि निरीक्षक (DI) श्री विवेक कुमार जी व उर्मिला वर्मा मैम से अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसो  की बरेली टीम की मुलाकात डॉ राजा राम गंगवार प्रदेश सचिव की उपस्थित में की  गई ।
मुलाकात के दौरान डॉ राजा राम गंगवार ने फार्मासिस्ट से जुड़े पहलुओं पर विभाग के अधिकारियों से विस्तृत चर्चा लगभग 1 घंटे तक की । चर्चा में विभिन्न पहलुओं पर बात की गई व अधिकारियों की तरफ से फार्मासिस्ट का पूर्ण सहयोग करने का आश्वासन दिया गया ।
प्रदेश सचिव डॉ राजा राम गंगवार की अगुवाई में बरेली जिले के एसो के जिलाध्यक्ष प्रदीप गौतम ,जिला सचिव मो आमिर जिला उपाध्यक्ष विनोद कुमार आदि फार्मासिस्ट भाई उपस्थित रहे ।
डॉ राजा राम गंगवार ने जिलाध्यक्ष प्रदीप गौतम को एसो को जिले में मजबूत बनाने के लिए निर्देशित किया जिससे संगठन को बरेली में एक नई पहचान  व मजबूती मिले ।
 खास रिपोर्ट सर्विस सिंह चौहान मंडल मीडिया प्रभारी बरेली मंडल
Previous Post Next Post