आज दिनांक 27 नवंबर को पीलीभीत स्थित नेहरू पार्क में अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसो. के बैनर तले पीलीभीत जिला की मीटिंग की गई जिसमें प्रदेश सचिव डॉ राजा राम गंगवार  की उपस्थिति में जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया ।
सर्वसम्मिति से सर्वेश सिंह चौहान को पीलीभीत जिला का जिलाध्यक्ष चुना गया । संजय कुमार कुशवाहा को जिला उपाध्यक्ष ,पवन कुमार राठौर को जिला महा सचिव , ब्रह्मस्वरूप को जिला सचिव ,शैलेश कुमार की संगठन प्रभारी चुना गया ।
प्रदेश सचिव ने सभी नवनियुक्ति पदाधिकारियों का स्वागत किया व एसो को जिले में मजबूत बनाने का आह्वान किया ।
इसके बाद टीम ने औषधि निरीक्षक (D.I.) बबीता रानी से औपचारिक मुलाकात की ।

खास रिपोर्ट सर्वेश सिंह चौहान मंडल ब्यूरो चीफ बरेली मंडल
أحدث أقدم