रजुुुवापुुर पयागपुुुर बहराइच प्रदेश में पंचायत चुनाव की रणभेरी बजते ही अब ग्राम प्रधान अपने ग्राम पंचायतों में जैसे-तैसे विकास कार्यों में नाली खड़ंजाके निर्माण में जुट चुके हैं वही घटिया ईट से गांव में खड़ंजा लगाकर गांव के जनता को खुश करने में लगे हैं जो ग्रामीणों के गले से नीचे नहीं उतर पा रहा है 72 ग्राम पंचायत वाली विकासखंड पयागपुर क्षेत्र में सरकारी धन को आहरित करने के लिए पीले घटिया ईट से गांव मे खड़ंजा लगाए जा रहे हैं कितनी जल्दी सरकारी खजाने को खाली कर दिया जाए मामला ग्राम पंचायत रजवापुर का यदि देखा जाए तो खड़ंजा निर्माण में खुलेआम पीले ईटका प्रयोग किया गया है दिनदहाड़े ग्रामीणों के आंखों में धूल झोंक दिया गया जिसका विरोध गांव के राजेश गुप्ता राम शंकर गुप्ता सुमित्रा अवनीश मोहित आदि ने किया भी है पूछे जाने पर उपरोक्त लोगों ने बताया कि ग्राम पंचायत अधिकारी व ग्राम प्रधान दोनों मिलीभगत से गांव में पीले ईट से खड़ंजा लगाया गया है मना इसलिए नहीं किया गया कि जो लग रहा वह लग जाने दो वरना कुछ नहीं लगेगा जहां पंचायत चुनाव की जगह जगह सुगबुगाहट शुरू हो चुकी है चुनाव में मातदेने के लिए प्रतिद्वंदी रणनीति तय कर रहे हैं वहीं वर्तमान में विकास कार्य के अंतिम चरण जैसे-तैसे कार्य करके पुनः लोग प्रधान बनने की फिराक में हैंयह कोई एक ही गांव का मामला नहीं बल्कि तमाम ग्राम पंचायतों में यही कमोबेश स्थिति है परंतु इसकेजिम्मेदार अधिकारी भ्रष्टाचार की पदों का खुलासा नहीं करना चाह रहे हैं वही एक कहावत है कि तुम ना कहो मेरी मैं ना कहूं तेरी।
रिपोर्ट:-सुनील उपाध्याय पयागपुर
أحدث أقدم