*वरिष्ठ अधिवक्ता शशि रावत बनाई गई भारतीय मीडिया फाउंडेशन अधिवक्ता फोरम उत्तर प्रदेश की प्रदेश अध्यक्ष*।         ---------------------------------------नई दिल्ली-भारतीय मीडिया फाउंडेशन नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय कार्यालय से जारी बयान में भारतीय मीडिया फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद आसिफ अंसारी ने बताया कि भारतीय मीडिया फाउंडेशन के संस्थापक श्री एके बिंदुसार, राष्ट्रीय चेयरमैन श्री संजय कुमार मौर्य के दिशा निर्देशानुसार उत्तर प्रदेश में भारतीय मीडिया फाउंडेशन अधिवक्ता फोरम के गठन की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में अधिवक्ता फोरम अधिवक्ता गणों को एक मंच पर संगठित करने की मुहिम के तहत कार्य करेगा एवं अधिवक्ता गणों के संवैधानिक अधिकार सम्मान सुरक्षा दिलाने के लिए सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष करने के लिए संकल्पित है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनरल कार्यकारणी, यूथ विंग की कार्यकारिणी, किसान मजदूर फोरम की कार्यकारिणी, महिला सेल की कार्यकारणी, अधिवक्ता फोरम की प्रदेश कार्यकारिणी को गठन करने के लिए  उपरोक्त प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विशेष रुप से ध्यान देंगे। उन्होंने बताया कि संगठन के राष्ट्रीय प्रमुख सलाहकार श्री संजय राय, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष श्री नागेंद्र कुमार पांडेय जी के सहमति पर भारतीय मीडिया फाउंडेशन अधिवक्ता फोरम को उत्तर प्रदेश में मजबूती से स्थापित करने हेतु उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ  हाईकोर्ट की वरिष्ठ महिला अधिवक्ता शशि रावत भारतीय मीडिया फाउंडेशन अधिवक्ता फोरम उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।            लखनऊ हाई कोर्ट की वरिष्ठ महिला अधिवक्ता शशि रावत को भारतीय मीडिया फाउंडेशन अधिवक्ता फोरम उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर समस्त पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई दी है।

*प्रेषक:-जीतेन्द्र कुमार तिवारी*
सम्पादक क्राइम खुलासा न्यूज एवं
प्रदेशअध्यक्ष भ्रष्टाचार मिटाओ सेना उत्तर प्रदेश 09919321023/6306439722
Previous Post Next Post