विशेश्वरगँज 12नवम्बर ,प्रख्यात स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस कमेटी के तीन बार अध्यक्ष रहे 
तथा बी एच यू के संस्थापक भारतरत्न पँडित मदन मोहन मालवीय जी की 74वीँ पुण्यतिथि पर काँग्रेस कमेटी विशेश्वरगँज के ब्लाक अध्यक्ष भोलानथ मिश्र के सँयोजकत्व मे प्रेरणा सभा सेनानी स्मारक पर पुष्पाँजलि/सामूहिक शैल्यूट करके किया गया। उक्त अवसर पर काँग्रेस नेता विनय सिंह ने कहा कि आज ही के दिन 12नवम्बर 1946 को मालवीय जी हम सभी से जुदा होकर ब्रह्मलीन हुए थे। उनके त्याग एवँ समर्पण, शालीनता  सँघर्ष तथा मजबूत आत्मबल और पवित्र लक्ष्य से हम सबको प्रेरणा लेनी चाहिए। पूर्व ब्लाक अध्यक्ष विशेश्वरगँज प्रेम कुमार सिंह ने कहा कि आजादी के इस महानायक ने जहाँ बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय की स्थापना करके शिक्षा के स्तर को बढ़ावा दिया वहीं  भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस कमेटी के 3बार क्रमश: 1909.मेलाहौर,1932मे दिल्ली  व 1933मे कलकत्ता जैसे काँग्रेस महाधिवेशनोँ की अध्यक्षता करके अध्यक्ष के रुप में देश व समाज को नई दिशा प्रदान किया था। पूर्व ब्लाक अध्यक्ष विशेश्वरगँज मनोज कुमार तिवारी ने कहा कि मालवीय जी ने बी एच यू की स्थापना करने से पहले गँगा मे खड़े होकर 100125 बार गायत्री मंत्र का जाप करके अनुष्ठान किया था, इस दौरान कुलदीप सिंह, जटाशँकर चौधरी, पुष्पा गौतम, सुनीता तिवारी, अकबरी बेगम  विपुल मिश्रा, संजय शुक्ला रमेश तिवारी एडवोकेट आदि ने  अपने अपने विचार व्यक्त किए।
 खास रिपोर्ट जीतेंद्र तिवारी सम्पादक 
क्राइम खुलासा न्यूज 
09919321023
Previous Post Next Post