*केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान का निधन, दिल्‍ली के अस्‍पताल में ली अंतिम सांस*
*दिल्ली--* लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के संस्‍थापक व केंद्र सरकार में मंत्री रामविलास पासवान (Ram Vilas Paswan) नहीं रहे। गुरुवार की शाम उन्‍होंने दिल्ली के एक अस्‍पताल में अंतिम सांस ली। राम विलास पासवान के निधन की पुष्टि एलजेपी के अध्‍यक्ष व उनके बेटे चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने कर दी है।रामविलास पासवान ने ही सन 2000 में लोक जनशक्ति पार्टी की स्थापना की थी। बीते कुछ समय से उनकी तबीयत खराब चल रही थी। करीब एक सप्‍ताह पहले अचानक तबीयत खराब हो जाने के कारण उनके दिल का ऑपरेशन करना पड़ा था। इसके बाद आज रात उन्‍होंने आखिरी सांस ली।
खास रिपोर्ट जीतेन्द्र तिवारी सम्पादक 
क्राइम खुलासा न्यूज
 09919321023


Previous Post Next Post