दिनाँक:-11.10.2020

*पुलिस अधीक्षक द्वारा सैनिक सम्मेलन/कानून व्यवस्था व अपराध नियंत्रण के सम्बन्ध में की गयी गोष्ठी*
         
          पुलिस कार्यालय के सभागार कक्ष में पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद कुमार मौर्य द्वारा सैनिक सम्मेलन/अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान सामाजिक दूरा का विशेष ध्यान रखा गया।

सम्मेलन के दौरान विभिन्न थानों एवं प्रकोष्ठो से आए हुए पुलिस कर्मियों से उनका परिचय प्राप्त कर उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी की एवं निराकरण हेतु संबंधित को निर्देशित किए। 

तत्पश्चात जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था हेतु अपराध समीक्षा की जिसमें सर्वप्रथम अवैध कच्ची शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन, बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण लगाने, चोरी व लूट की घटनाओं की रोकथाम हेतु रात्रि गस्त व क्षेत्र भ्रमण करने, लंबित जनशिकायत एवं आईजीआरएस प्रार्थना पत्रों की गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण करने के कड़े निर्देश दिए।

बैंक व लेनदेन वाले स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने, संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों का फोटो लेने तथा प्रतिदिन बैंक ड्यूटी में जाने वाले कर्मचारियों को ड्यूटी के सम्बन्ध में ब्रीफ करने एवं सभी पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान दृश्यता, गतिशीलता, सजगता एवं सतर्कता बनाये रखने हेतु विशेष जोर दिए। 

साम्प्रदायिक भावना भड़काने वालों/असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने व छोटी से छोटी बातों का संज्ञान लेने, सोशल मीडिया पर निगरानी रखने के साथ साथ डिजिटल वालेंटियर ग्रुप को अपडेट कर उनके साथ नियमित मीटिंग कर उनका सहयोग लेने का निर्देश दिया गया।

लंबित विवेचनाओं विशेषकर अनावरित अभियोगो के निस्तारण, वांछित अभियुक्तों, इनामिया, जिलाबदर, एनबीडब्ल्यू के विरूद्ध अभियान चलाकर गिरफ्तारी करने व शातिर अपराधियों के विरुद्ध गुण्डा, गैगेस्टर आदि की कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।

 सड़क दुर्घटनाओं को रोकने, यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने व अतिक्रमण हटवाने के सम्बन्ध में समस्त थाना प्रभारी सहित यातायात प्रभारी को निर्देशित किया गया।

बालिकाओं एवं महिलाओं के विरूद्ध होने वाले अपराधों पर प्रभावी कार्यवाही करने, एंटी रोमियो टीम द्वारा अभियान को निरंतर जारी रखने, वाहन चेकिंग के दौरान आम जनता से अच्छा बर्ताव करने हेतु निर्देशित किया साथ ही साथ आम जनमानस में सुरक्षा की भावना को बढ़ाने हेतु पैदल गश्त को और अधिक प्रभावी बनाए जाने पर जोर दिया।

आगामी त्यौहार के दृष्टिगत कस्बा/क्षेत्र/ग्रामों में भ्रमण कर सतर्क दृष्टि रखें तथां सम्भ्रान्त व्यक्तियों के साथ बैठक कर समस्यों के बारे में जानकारी प्राप्त कर निराकरण करें साथ ही शासन द्वारा बनाये गये नियमों के सम्बन्ध में लोगो को जागरुक करें। 

भूमि विवाद से सम्बन्धित प्रकरणों में प्राप्त प्रार्थना-पत्रों में राजस्व टीम के साथ समन्वय स्थापित कर मौके पर जाकर निष्पक्ष जांच कर निस्तारण करायें।

पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि आप सभी लोग जब भी क्षेत्र में क्षेत्र में निकले तो Covid_19 से सुरक्षा एवं बचाव के दृष्टिगत लोगा से नियमो का कड़ाई से पालन करायें तथा मास्क, सेनिटाइजर, सोशल डिस्टेंस का पालन करने हेतु जागरुक करें, साथ ही साथ होटल/मंदिर/मस्जिद/मदरसा आदि का औचक निरीक्षण/जांच करने के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये, साथ ही यह भी बताया गया कि आमजनमानस के साथ किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार न किया जाय।

Covid_19 से सुरक्षा एवं बचाव के दृष्टिगत सभी अधिकारी/कर्मचारी मास्क, सेनिटाइजर तथा सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए सतर्क रह कर कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया।

          इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक श्री बी0सी0 दूबे, क्षेत्राधिकारी नगर श्री हौसिला प्रसाद,  क्षेत्राधिकारी इकौना श्री महेंद्र पाल शर्मा, प्रभारी प्रतिसार निरीक्षक श्री विनोद कुमार सिंह, जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/शाखा प्रभारी, पेशकार पुलिस अधीक्षक व सैनिक सम्मेलन में आए हुए पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
*सोशल मीडिया सेल*कार्यालय पुलिस अधीक्षक
जनपद श्रावस्ती 
खास रिपोर्ट प्रदीप शुक्ला श्रावस्ती
Previous Post Next Post