गरीब बच्चों को मानक अनुसार ड्रेस नहीं दिला पाया शिक्षा मित्र शिक्षका ने लिखा दिया मुकदमा

बहराइच । योगी सरकार के मंशानुरूप सभी बच्चों को नाप की ड्रेस मिले ऐसा आदेश है लेकिन प्राथमिक विद्यालय राम गांव में बिना नाप व शासनादेश की धज्जियां उड़ाते हुए इंचार्ज प्रधानाचार्या प्रीती अग्रवाल ने रेडीमेट ड्रेस का बितरण कर दिया इसी बात को लेकर शिक्षा मित्र दुर्गेश चन्द श्री वास्तव ने दस पन्द्रह दिन से कई बार  जिला अधिकारी व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवम खंड शिक्षा अधिकारी से शिकायत किया था लेकिन उच्च अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं किया जिसका नतीजा य रहा कि उक्त शिक्षका तभी से शिक्षा मित्र को अयोग्य व दस हजार वाला  मास्टर कहकर व शिकायत करके आपने मेरा क्या कर लिया जैसे शब्दों से उक्त शिक्षका शिक्षा मित्र की बेइज्जती करती रहती थी शिक्षा मित्र दुर्गेश ने बताया कि शानिवार को जब स्कूल पहुंचा तब उक्त इंचार्ज शिक्षिका सहायक शिक्षका आकांक्षा सिंह से बात कर रही थी कि दस हजार वाले मास्टर आ गये इनको कोर्ट ने अयोग्य कहा जैसे बातों का ताने मारने लगी उसी में बिबाद हो गया उक्त शिक्षका ने शिक्षा मित्र पर थाना राम गांव में मुकदमा दर्ज करा दिया जिससे शिक्षा मित्र मानसिक रूप से परेशान हैं और आत्म हत्या करने की बात कर रहा है।

  इन्हीं शिक्षको के कारण तीन हजार शिक्षा मित्रों ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया है शिक्षा मित्र ने कहा कि उक्त शिक्षका के खिलाफ मुख्यमंत्री व जिला अधिकारी एवम  पुलिस अधीक्षक को कल पत्र दिया जायेगा शिक्षा मित्र ने कहा कि अगर इसी तरीके से शिक्षा मित्रों की शिक्षक बेइज्जती करते रहेंगे फिर संगठन आन्दोलन करेगा
 खास रिपोर्ट जितेंद्र तिवारी बहराइच
أحدث أقدم