आज दिनांक 5 /10/ 2020 को जिला बहराइच की शिवसेना इकाई ने प्रदेश प्रमुख ठाकुर अनिल सिंह के आह्वान पर उत्तर प्रदेश में बढ़ते हुए अपराध के खिलाफ माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम एक ज्ञापन जिलाधिकारी महोदय को दिया |
ज्ञापन में बलरामपुर रेप पीड़िता के दोषियों को संरक्षण देने वाले स्थानीय विधायक / सांसद पर मुकदमा दर्ज करके उनको बर्खास्त करने की मांग , पीड़ित परिजनों को 50 लाख रूपये की आर्थिक सहायता , और परिजनों में एक व्यक्ति को सरकारी नोकारी , प्रदेश में हुए अपरहण बलात्कार के केस की सीबीआई की जांच और उत्तर प्रदेश सरकार को बर्खास्त करके राष्ट्रपति शासन की मांग की गयी ! इस अवसर पर शिवसेना जिला अध्यक्ष मनोज सिंह ने कहा कि प्रदेश में हो रहे बलात्कार हत्या लूट की घटनाओं की बाढ़ सी आ गई है ,प्रदेश में इस समय बहू बेटियां सुरक्षित नहीं है, इस समय अपराध प्रदेश में चरम पर है | प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था बनाने में पूरी तरह विफल है ,अगर प्रदेश में अपराधों पर शीघ्र अंकुश नहीं लगता है तो उत्तर प्रदेश शिवसेना आंदोलन के लिए बाध्य होगी ,जिसकी जिम्मेदार प्रदेश सरकार स्वयं होगी !इस मौके पर शिवसेना बहराइच के जिला प्रमुख मनोज कुमार सिंह , नगर प्रमुख रजवंत सिंह ,किसान सेना के प्रदेश अध्यक्ष अनिल तिवारी ,जिला महासचिव अभिषेक कुमार गुप्ता ,उपप्रमुख संदीप निषाद , विद्यार्थी सेनानगर अध्यक्ष नित्यानंद पासवान , अमन कुमार ,महसी विद्यर्थी सेना प्रमुख प्रेम कुमार दुबे ,बहराइच लोक सभा के पूर्व प्रत्याशी रोशन लाल नाविक सहित कई लोग उपस्थित थे !
खास रिपोर्ट जितेंद्र तिवारी संपादक क्राइम खुलासा न्यूज़ 09919321023