करनैलगंज तहसील में बुधवार को बार एसोशिएशन के अध्यक्ष संजय मिश्रा के नेतृत्व में दर्जनों अधिवक्ताओं ने तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए तहसील प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की। सात सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम को सौंपा गया। अंकुश न लगाने पर हड़ताल की चेतावनी दी है।
अधिवक्ताओं द्वारा एसडीएम ज्ञान चंद्र गुप्ता को सौंपे गए मांग पत्र में कहा गया है कि तहसीलदार द्वारा निर्विवाद आदेश में सुरक्षित पत्रावलियों का निस्तारण किया जाए, एसडीएम कार्यालय में दलालों का प्रवेश प्रतिबंधित किया जाए, धारा 34 व 38 की निर्विवाद पत्रावलियों को माह में दो दिन तिथि निश्चित कर उसका निस्तारण किया जाए। अधिवक्ताओं से तहसील कर्मचारी सलीके से पेश आए, बिना सूचना के हस्तांतरित तहसील दिवस को पुनः सभागार में शुरू कराया जाए।
इसके अलावा राजस्व निरीक्षक एवं आवंटित क्षेत्र के लेखपालों का नाम व मोबाइल नम्बर वाल पर अंकित कराया जाए जिससे वादकारियों के समस्याओं का निस्तारण हो। अधिवक्ताओं में केडी. सिह, अरविंद शुक्ला, बाबादीन मिश्रा, राकेश तिवारी, सत्य नरायन सिंह, हृदय नरायन, त्रिलोकी, राकेश व धर्मेंद्र रहे।
एसडीएम ज्ञानचंद गुप्ता ने सारे आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने बताया कि दाखिल-खारिज की कुछ समस्याएं हैं। भूमि पर केसीसी के माध्यम ऋण पहले ऋण लिया गया बाद में बिना ऋण अदायगी के दूसरों को बिक्रय कर दिया गया। ऐसे में बिना ऋण चुकता किए दाखिल खारिज में समास्याएं आ रही है।
खास खबर :-मोहित कुमार गोण्डा