दिनांक-13.10.2020

 *25 हजार का इनामिया अभियुक्त गिरफ्तार* 

पुलिस अधीक्षक श्रावस्ती श्री अरविन्द कुमार मौर्य द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री बी0सी0 दूबे व क्षेत्राधिकारी भिनगा श्री हौसिला प्रसाद के कुशल नेतृत्व में थाना को0 भिनगा प्रभारी निरीक्षक श्री देवेन्द्र पाण्डेय व क्राइम ब्रान्च प्रभारी  मय संयुक्त टीम द्वारा क्षेत्र में भ्रमणशील थे कि मु0अ0सं0 161/2020 धारा 379 भा0द0वि0 व 3/5/8 गो-वध अधिनियम का वाँछित व रु0-25000 का इनामिया अभियुक्त बहाल पुत्र इद्दू नि0 बन्ठिहवा थाना को0 भिनगा को मुखबिर की सूचना पर  भिनगा-भयापुरवा रोड पर भयापुरवा गाँव से पहले जंगल के पास से गिरफ्तार किया गया।
        यह अभियुक्त मुकदमा उपरोक्त में काफी दिनों से वांछित चल रहा था। थाना भिनगा पुलिस द्वारा लगातार दबिश देकर गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा था। अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा रु0 25000 का पुरस्कार घोषित किया गया था। जिसे थाना को0 भिनगा पुलिस व क्राइम ब्रान्च की संयुक्त टीम द्वारा गिरफ्तार कर जेल रवाना किया गया।

 *गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-* 
1. बहाल पुत्र इद्दू नि0 बन्ठिहवा थाना को0 भिनगा जनपद श्रावस्ती

 *गिरफ्तारी टीम का विवरणः-* 
1- प्रभारी निरीक्षक श्री देवेन्द्र पाण्डेय प्रभारी निरीक्षक को0 भिनगा
2- उ0नि0 श्री वीरपाल सिंह तोमर को0 भिनगा
3- उ0नि0 श्री अर्जुन पटेल प्रभारी स्वाट टीम 
4- मु0आ0 घनश्याम यादव को0 भिनगा
5- का0 विशाल वर्मा को0 भिनगा
6- का0 राकेश यादव स्वाट टीम
7- का0 कृष्णमोहन स्वाट टीम

               *सोशल मीडिया सेल* 
          कार्यालय पुलिस अधीक्षक
                 जनपद श्रावस्ती
खास रिपोर्ट प्रदीप शुक्ला श्रावस्ती
Previous Post Next Post