शिवसेना बहराइच की ब्लाक पदाधिकारियों व् ग्रामवासियों की एक बैठक तेजवापुर ब्लाक के खम्हरिया शुक्ल गांव में हुई !
इस बैठक में सरकार की वर्तमान कृषि नीति की चर्चा हुई , जिसमे एक मत से ये बात प्रकाश में आयी की जो अध्यादेश लाया जा रहा है ,उसका फायदा किसानों को नही मिलेगा ,क्योकि ज्यादातर छोटे किसान अपनी फसल गांव में बेच देते है , क्योकि संचार साधनों की सुगम उपलब्धता की वजह से वह पहले ही बाजार के दाम से परिचित होते है , और उन लोगो के लिए ये ज्यादा सरल होता है कि वह  अपनी फसल अपने दाम पर अपने घर पर बेच लेते है , दूसरी बात उन्हें जब कभी एमरजेंसी में रूपये की जरूरत होती है ,तब वह व्यापारी उन्हें बिना ब्याज का पैसा भी दे देते है ! जबकि बैंको में केसीसी बिना रिश्वत के नही मिलती , और उस पर ब्याज और दुसरे खर्चे भी देय होता है ! जो छोटे और मध्यम किसानों के लिए बहुत कष्टप्रद होता है ! उन्होंने साफ़ कहा कि एक जिले से दुसरे जिले में फसल बेचने से उनकी लागत में वृद्धि तो होगी ही , उस पर से न्यूनतम मूल्य की वैधता न होने की वजह से उनके लिए बहुत रिस्क भी रहेगा ! क्योकि अगर फसल में चली जायेगी और वहाँ अगर सही कीमत नही मिली तो उनके लिए नुकसान का सौदा होगा ! उनका स्पस्ट मत ये था कि किसान नीति के नाम पर सिर्फ बड़े व्यपारियो के लिए ये नीति है ,और इससे सिर्फ जमाखोरी को बढ़ावा मिलेगा ,जिससे किसानों को तो कोई फायदा नही मिलेगा ,लेकिन दे बड़े उद्ययोगपति खाद्यान्न की जमाखोरी करके मोटा मुनाफा कमाने की कोशिश करेंगे ! जिससे महंगाई बढ़ेगी ,इसके अलावा डीजल के बढ़ते दाम पर सभी लोगो ने अपना रोष प्रकट करते हुए एक स्वर में डीजल को GST के अंतर्गत लाने की मांग रखी !  यूरिया की किल्लतों और कालाबाज़ारी  पर सभी लोगो ने इसे सरकार की लापरवाही बताते हुए अपनी नाराजगी जताई !
इस अवसर पर शिवसेना जिला महासचिव अभिषेक कुमार गुप्ता ,युवसेना जिला अध्यक्ष ब्रजभूषण रस्तोगी ,विद्यार्थी सेना जिला अध्यक्ष अभय शर्मा ,आईटी सेना जिला प्रभारी सुनील त्रिपाठी , तेजवापुर ब्लाक अध्यक्ष राम फेरन दुबे , ब्लाक महासचिव माधवराम ,युवा सेना ब्लाक संयोजक गिरीश कुमार ,विद्यार्थी सेना ब्लाक अध्य्क्ष प्रेम कुमार दुबे , जीवन लाल दुबे , ननकऊ , रवि , प्रदीप ,अभिषेक सहित कई कार्यकर्त्ता उपस्थित थे !
खास रिपोर्ट  बिनोद मिश्रा बहराइच
Previous Post Next Post