सुसा दाउदपुर में युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत 
   दरअसल पूरा मामला  बहराइच जनपद के ग्राम पंचायत सोचा दाउदपुर थाना क्षेत्र हुजूरपुर का है जहां पर राम फेरे यादों की 22 वर्षीय पुत्री नीलू का विवाह  लगभग 2 वर्ष पूर्व ग्राम दूसरा पारा थाना क्षेत्र हुजूरपुर के ही रामतेज यादव उम्र लगभग 25 वर्ष के साथ हुई थी लड़की की अपने पति से  शुक्रवार 25 सितंबर समय लगभग सुबह 7:00 बजे ही कुछ कहासुनी हो गई थी  इसके बाद सुबह लगभग  9:00 से 11:00 के बीच में ही  युवती की  संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई  घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है  तो दूसरी और लड़की की मृत्यु की सूचना पाकर  लड़की की  ससुराल पहुंचे परिजनों ने ससुराली जनों पर हत्या करने का आरोप लगाया है  परिजनों का आरोप है कि उसके ससुराली जन लड़की को दहेज के लिए मानसिक तौर पर परेशान करते थे और अक्सर मारते पीटते रहते थे  जिस वजह से युवती काफी तनाव में रह रही थी और वह परिजनों से अक्सर घर आने की बात बार-बार  कहा करती थी    लाश की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आनी अभी बाकी है  पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर न्याय उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी
खास रिपोर्ट अरुण प्रताप सिंह  बहराइच

Previous Post Next Post