किसान संगठनो के भारत बन्द को लोक दल का पूर्ण समर्थन। चौ सुनील सिंह(राष्ट्रीय अध्यक्ष)
 लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह ने लोक दल उत्तर प्रदेश,हरियाणा,पंजाब,राजस्थान,महाराष्ट्र,उत्तराखंड,कर्नाटक,बिहार,बंगाल, मध्य प्रदेश,दिल्ली,राज्यो के सभी प्रांतीय,मंडलीय,जनपदीय पदाधिकारियो,कार्यकर्ताओ का आह्वाहन करते हुये कहा कि किसानों की समस्याओं को लेकर 25 सितम्बर 2020 को भारत बंद के आन्दोलन मे बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले और किसान संगठनो का साथ दे। उन्होने कहा कि जब तक न्यूनतम समर्थन मुल्य का कानून और मंडियो को नष्ट न करने का लिखित ईकरारनामा तथा कार्पोरेट फार्मिँग से सम्बंधित कानूनो को केन्द्र सरकार रद्द नही कर देती है तब तक पूरे देश के किसान चुप बैठने वाले नही है।
  केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को आड़े हाथो लेते हुये उन्होने कहा कि यदि आप किसानो के हितैषी है तो न्यूनतम समर्थन मुल्य का कानून क्यू नही बनाये। पूरे देश मे किसानो के द्वारा उत्पादित फसलो का मात्र 06 प्रतिशत हिस्सा ही न्यूनतम समर्थन मुल्य पर खरीदा जाता है परिणाम स्वरुप फसलो का उचित दाम न मिलने पर किसान आत्म हत्या कर लेता है। केन्द्र सरकार द्वारा पारित नया किसान अध्यादेश किसानो के लिये सिर्फ काला कानून बन कर रह जायेगा जिसकी जद मे आकर किसान निजी कम्पनियो के करार वाले झासे मे फस जायेंगे। इस लिये किसानो के विरुद्ध पारित कृषि अध्यादेश को केन्द्र सरकार समाप्त करे।
            चौ सुनील सिंह
       राष्ट्रीय अध्यक्ष लोक दल
Previous Post Next Post