जिलाधिकारी जी व पुलिस अधीक्षक जी के  द्वारा  समाधान दिवस आयोजन किया गया जनपद पीलीभीत कोतवाली में सुनी गई आम जनता की समस्याएं
जनपद पीलीभीत में जिला अधिकारी पुलकित खरे व पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश जी के द्वारा थाना समाधान दिवस का आयोजन जनपद पीलीभीत में किया गया आम जनता की सुनी गई समस्याएं इस दौरान जिलाधिकारी महोदय एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा फरियादियों की शिकायतों की जन सुनवाई की गई शिकायतों के प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए दोनों पक्षों को सुनकर संबंधित गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने हेतु कड़े निर्देश दिए गए हैं आज आयोजित थाना दिवस में आई शिकायतों का संज्ञान लेते हुए मौके पर तीन शिकायतों का निस्तारण किया गया आयोजित थाना दिवस में जिलाधिकारी द्वारा सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि थाना समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए तथा मौके पर जाकर जांच उपरांत शिकायत का समाधान किया जाए पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना समाधान दिवस के परिसर में दर्ज शिकायतों के निस्तारण जांच आख्या की समीक्षा भी की गई और लंबित सभी प्रकरणों को शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए गए हैं इसके उपरांत जिलाधिकारी द्वारा कोतवाली सदर का औचक निरीक्षण किया गया है निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा रजिस्टर नंबर 4 व आठ लंबित विवेचना हुआ शिकायती संदर्भों की समीक्षा भी की गई इस दौरान संबंधित ग्रामों के हलका प्रभारियों से भूमि विवाद शस्त्र सत्यापन हुआ अपराधिक व्यक्तियों के बारे में भी जानकारी प्राप्त की गई तथा निर्देशित करते हुए कहा कि शास्त्र सत्यापन कराना सुनिश्चित किया जाए तथा रजिस्टर नंबर 4 रजिस्टर नंबर 8 को अपडेट करने के निर्देश दिए गए हैं तथा लंबित विवेचना ओं के संबंध में 1 सप्ताह के अंदर निस्तारण करते हुए अवगत कराने हेतु कोतवाली प्रभारी को निर्देशित किया गया है जिलाधिकारी द्वारा कोतवाली की साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं इस दौरान उपजिलाधिकारी सदर कोतवाली प्रभारी लेखपाल वह ग्राम सचिव मौजूद रहे 

क्राइम खुलासा न्यूज़ के ब्यूरो चीफ भूपेंद्र शर्मा की रिपोर्ट
जनपद पीलीभीत
Previous Post Next Post