गोण्डा - करनैलगंज में बिजली के खंभे में उतर रहे करेंट की चपेट में आ जाने से एक नाबालिग बच्चे की मौत हो गयी। परिजनों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज किये जाने की मांग करते हुए कोतवाली में तहरीर दी है।

मामला ग्राम मुंडेरवा के शुकुल पुरवा का है। इस ग्राम के रहमत अली (11) पुत्र ईशान अली की बुधवार को दोपहर बाद बिजली के खंभे में उतर रहे करंट के चपेट में आ जाने से मौत हो गयी। इस संबंध में आशिक अली पुत्र समद द्वारा कोतवाली में दी गयी तहरीर में कहा गया है कि गत माह उनके गांव में विद्युतीकरण कराया गया था।
रिपोर्टर - मोहित कुमार
Previous Post Next Post