*गोंडा- लखनऊ मार्ग(हाईवे) पर एक छुट्टा सांड़ की भारी वाहन से दुर्घटना में दर्दनाक मौत। फैल रही दुर्गन्ध । जिम्मेदार आला अधिकारी अंजान।।*    
    कर्नलगंज (गोंडा) 29 अगस्त ।। तहसील मुख्यालय अन्तर्गत कस्बा कर्नलगंज स्थित गोंडा- लखनऊ हाईवे पर तहसील व थाना कोतवाली कर्नलगंज से चंद मीटर की दूरी पर गोंडा रोड पर पावरहाउस के पास एक छुट्टा सांड के किसी भारी वाहन से दुर्घटना होने से हुई दर्दनाक मौत के पश्चात उक्त सांड़ का शव पड़ा है।जिसके शरीर से वाहन की भीषण होने के चलते कूल्हे के पास मांस का लोथड़ा व अंदरुनी हिस्सा काफी मात्रा में बाहर निकल आने से काफी दुर्गन्ध फैल रही है।उक्त मृत सांड़ मुख्यमंत्री मार्ग पर हाईवे के बीचों-बीच डिवाइडर के किनारे काफी समय से पड़ा है।परन्तु किसी भी जिम्मेदार अधिकारी, कर्मचारी और हिंदू संगठनों की नजर नहीं पड़ी है या जानबूझकर अनदेखी करते हुए अंजान बने हुए हैं।जबकि उक्त हाईवे मार्ग पर निरंतर स्थानीय व जिले के आला अधिकारियों,नेताओं और जिम्मेदार लोगों का आवागमन होता रहता है। इसके बावजूद यह निरीह मृत छुट्टा जानवर सांड़ जिम्मेदार लोगों को नहीं दिख रहा है। उक्त जानवर के मृत लावारिश अवस्था में पड़े रहने से जिम्मेदार अधिकारियों, कर्मचारियों की सजगता और उनके  दायित्वों के निर्वहन पर प्रश्नचिन्ह लगने की साथ ही मानवीय संवेदना भी तार तार हो रही है।मालूम हो यह पहला वाक्या नहीं है।इसके पूर्व भी इस तरह के कई मामले बीते दिनों सामने आ चुके हैं।यही नहीं काफी संख्या में सांड़,गाय बछड़े कस्बे व उसके आसपास ग्रामीण क्षेत्रों में घायल,खुलेआम घूमकर आतंक मचाने के साथ ही दुर्घटनाग्रस्त होकर तड़प तड़प कर दम तोड़ रहे हैं।जिन पर शासन प्रशासन का कोई अंकुश नहीं है।वहीं जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारी बेखबर मूकदर्शक बने हुए हैं ।।
रिपोर्टर मोहित कुमार
Previous Post Next Post