*बिहार की राजधानी पटना के पदाधिकारियों को करोना काल में अच्छी भुमिका निभाने वाले दम्पत्ती हुए सम्मानित।*

आज दिनांक 29 अगस्त 2020 को संध्या 04:00 बजे पटना चाणक्य विहार कोलोनी,जगनपुरा रोड, ब्राह्मपुर, नियर हर्ष होस्पिटल, एब कॉन्वेंट स्कुल में राज्य स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए समीक्षात्मक एवं परिचय-पात्र हेतु बैठक आहूत की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए राज्य संगठन सचिव मुमताज़ अहमद ने कहा कि आज पुरी दुनिया में कोरोना वायरस संक्रमण कोहराम मचा रखा है।

इसी संदर्भ में संगठन सचिव मुमताज अहमद ने कहा कोविड 19 के मद्देनजर जागरूकता बचाव हेतु सभी विभागों में अभियानकर्ताओं को सम्मानित करने की प्रक्रिया सोनम चौबे से शुरू की गई है इस परिचय-पात्र और सम्मान समारोह में उपस्थित प्रदेश सचिव श्री दीपक कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि कोरोना काल में जो जिला उपाध्यक्ष सोनम चौबे ने अपने को जान जोखम में डाल कर कई परिवार के लोगों के बीच जाकर कई महत्वपूर्ण जानकारी कोरोना सेे बचाव हेतू देने के साथ-साथ आवश्यक खाद्य सामग्री वितरण कर जन कल्याण हेतु सराहनीय कार्य किया है।

इनके हौसले और सराहनीय कार्ययोजना में शामिल महेश कुमार को भी संगठन के राज्य स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा सम्मानित करने हेतु प्रस्ताव पारित करते हुए सोनम चौबे और महेश कुमार को प्रदेश मिडिया प्रभारी अजय कुमार यादव , प्रदेश युवा सचिव नवीन कुमार के साथ प्रदेश सचिव श्री दीपक कुमार श्रीवास्तव ने इनके अच्छे कार्यों के लिए अवार्ड से सम्मानित किया गया।
Previous Post Next Post