*पत्रकार की आवाज को बुलंद करने के लिए गठित किया गया संगठन*
बिलसंडा ब्लॉक स्तरीय पत्रकारों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए, मंगलवार को एक बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में उपस्थित सभी पत्रकारों की सहमति से ब्लॉक स्तरीय पत्रकार संगठन का गठन करने की रणनीति बनाई गई है।
वही पंकज मिश्र ने कहा कि पत्रकारों पर हो रही घटनाओं को संज्ञान में लेते हुए ब्लॉक स्तरीय पत्रकार संगठन का गठन किया जाना अति महत्वपूर्ण है।
बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों की सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि ब्लॉक स्तरीय पत्रकार संगठन का रिविन शुक्ला को अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया।
इसी क्रम में पत्रकार सरताज सिद्दीकी ने कहा कि मैं संगठन के पत्रकार साथियों के साथ खड़ा हूँ अगर किसी पत्रकार साथी का पसीना बहता है वहाँ पर मैं अपना खून वहा दूंगा।
साथ ही अनमोल शर्मा न कहा कि पत्रकारों की गरिमा को बनाए रखने के लिए सभी साथियों को अपनी लेखिनी का सदुपयोग करते हुए पत्रकारिता की मिसाल को कायम रखने के लिए अग्रसर बने रहना,और जल्द ही ब्लॉक स्तरीय पत्रकार संगठन का रजिस्ट्रेशन कराने का भी निर्णय लिया जायेगा।
सभी की सहमति से संगठन के संरक्षक के पद पर पंकज मिश्र, सरताज सिद्दीकी, उपाध्यक्ष पद पर अनमोल शर्मा, मुनेन्द्र पाल, प्रेम शर्मा, को पद पर आसीन किया गया ।संगठन मंत्री अमित मिश्रा (बिलासपुर), महामंत्री हरीश वर्मा, सहयोजक मंत्री अरुण मिश्रा, मीडिया एवं प्रचार प्रभारी दीनदयाल शास्त्री,मन्त्री कुलदीप सिंह,सचिव मनदीप सिंह,कोषाध्यक्ष गौरव शुक्ला, सदस्य में सुमित गुप्ता,आशीष दुबे, सुनील मिश्रा, राजकमल शर्मा, राजेन्द्र वर्मा, सन्तोष वर्मा, अमित मिश्रा ,विक्की चौहान,सहित तमाम पत्रकार मौजूद रहे,
वही बैठक का संचालन अनमोल शर्मा द्वारा किया गया।
खास रिपोर्ट भूपेन्द्र शर्मा पीलीभीत