पीलीभीत नगर पालिका प्रशासन की मनमानी आई सामने,होल्डिंग हटाने के नाम पर की गयी मनमानी।
जनपद पीलीभीत की नगर पालिका प्रशासन के द्वारा शहर में होल्डिंग्स हटाने के नाम पर मनमानी की जा रही है।नगर पालिका प्रशासन पीलीभीत को अब पत्रकारों से भी भय होने लगा है।जिलाधिकारी के निर्देश पर शहर में लगी होल्डिंग को हटाने की कार्यवाही की जा रही है वहीं जिलाधिकारी के आदेश को ही ना मानते हुए नगर पालिका प्रशासन पीलीभीत ने टनकपुर रोड पर कलेक्ट्रेट में लगी पत्रकार समाज कल्याण समिति पीलीभीत के द्वारा बधाई संदेश दे रही होल्डिंग्स को भी नहीं छोड़ा कर्मचारियों के द्वारा पत्रकार समाज कल्याण समिति के द्वारा लगवाई गई होल्डिंग्स को भी क्षतिग्रस्त करते हुए दूसरी होल्डिंग लगा दी गई है।वही अधिशासी अधिकारी नगर पालिका पीलीभीत निशा मिश्रा से अपना समाज कल्याण समिति के पदाधिकारियों ने मामले को अवगत कराते हुए जानकारी ली तो उन्होंने बताया है कि जिलाधिकारी का आदेश मिला था जिस पर शहर मे लगी होल्डिंग को हटाया जा रहा है मगर कर्मचारियों को बताया गया था की बधाई संदेश देने वाली कोई भी होल्डिंग्स को ना हटाया जाए।मगर कर्मचारियों की अनभिज्ञता के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है।मामले को दिखवाया जा रहा है शीघ्र ही दूसरी होल्डिंग को बनवा कर लगवाया जाएगा।
खास रिपोर्ट भूपेंद्र शर्मा पीलीभीत