सभी के हितों को ध्यान में रखकर काम कर रही है भाजपा सरकार:किरत सिंह....
सहारनपुर:गंगोह विधायक किरत सिंह लगातार विधानसभा क्षेत्र के लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ले रहे हैं,इसी कड़ी में उन्होंने आज कई गांवों का तूफानी दौरा किया,विधानसभा के गांव महंगी से शुरुआत कर बेरखेड़ी, झाडवन,रादौर,मछरौली आदि गांवों में लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को जानकर जल्द ही उनके निवारण की बात कही,महंगी में भाजपा नेता बोबी सिंह के आवास पर उन्होंने लोगों की समस्याओं को सुनकर निवारण का भरोसा दिया,जल्द ही बिजलीघर की खराब मशीन को बदलवाने का आश्वासन दिया,गांव में जल निकासी की समस्या के लिए लोगों ने नाला निर्माण की बात भी रखी।विधायक ने जल्द से जल्द निवारण कराने की बात कही।
इस अवसर पर सतनाम सिंह,नीरज अग्रवाल,विराट कमहेड़ा,डॉ ओमपाल सैनी,सुशील छोक्कर,अजय चौधरी,डॉ सुभाष शर्मा,गुरमुख सिंह आदि मौजूद रहे!!