आज दिनाँक  3जुलाई को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री लोकप्रिय नेता  स्वर्गीय श्री राम नरेश यादव  जी के जन्मदिवस तथा बिहार प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री केदार नाथ पाण्डेय जी की पुण्यतिथि पर उत्तर प्रदेश काँग्रेस सेवादल के प्रदेश सचिव रमेश चंद्र मिश्र के निजि निवास  ग्राम बरगदही नेजाभार पयागपुर इकौना मार्ग पर  वरिष्ठ सम्मान  सभा  को  कानपुर में मुठभेड़ के दौरान शहीद पुलिसकर्मी जवानो  की स्मृति में  श्रद्धाँजलि सभा में परिवर्तित करके राष्ट्रीय ध्वज को झुकाकर पाँच मिनट का मौन रखा गया ,इस दौरान कानपुर के शहीद पुलिसकर्मी जवानो को उपस्थिति लोगों ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करके  मृत आत्माओँ को शांति प्रदान करने तथा शोकाकुल परिजनो के कष्ट निवारण हेतु ईश्वर से प्रार्थना की गई, शोक सभा के दौरान विनय सिँह ने कहा कि तेरे किस्मत में क्या क्या बचा है शेष, बता मेरे प्यारे उत्तर प्रदेश। उन्होने शहीद पुलिसकर्मी जवानो के परिजनो को एक एक करोड़  मुआवजा तथा  प्रत्येक  शहीद पुलिसकर्मी जवानो के परिवार को  नौकरी दिये जाने की  प्रदेश सरकार से मांग की, अन्त में आगामी कल दिनाँक 4जुलाई दिन शनिवार को  ब्लाक मुख्यालय विशेश्वरगँज पर स्वामी विवेकानन्द जी के पुण्यतिथि पर  युवा सँकल्प कार्यक्रम  किये जाने की घोषणा की गई, श्रद्धांजलि सभा में सेवादल के अध्यक्ष दुर्गविजय सिंह मान  मुकुंद जी शुक्ल, प्रेम कुमार सिंह  सुनीता तिवारी विपुल मिश्रा सहित कई लोग शामिल रहे।
 खास रिपोर्ट जीतेंद्र तिवारी संपादक क्राइम खुलासा न्यूज़
09919321023/6306439722
Previous Post Next Post