पयागपुर, बहराइच 23जुलाई ,उत्तर प्रदेश काँग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू जी के आह्वान पर  अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद जी एवँ प्रख्यात स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्रद्धेय लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की जयँती पर ब्लाक मुख्यालय पयागपुर के समक्ष सेनानी स्मारक के समक्ष नमन करके सामूहिक रुप से सलामी दी गई, तथा डाक्टर कफील जी की रिहाई के लिए हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की गयी  ,उक्त अवसर पर काँग्रेस नेता विनय सिँह ने कहा कि स्वराज्य मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है, के प्रणेता लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक जी एवँ अमर शहीद चन्द्र शेखर आजाद जी के जन्मदिवस पर हम काँग्रेस जनो को देश व समाज हित में लामबंद होकर वर्तमान चुनौतियों का सामना  करना होगा। उन्होने कहा कि तिलक जी को, 1898से1905के मध्य स्वदेशी आन्दोलन तथा विदेशी कंपनियों व सामानो का वहिष्कार  अभियान से देश मे लोकप्रियता  मिली, तथा चन्द्र शेखर आजाद जी के नेतृत्व मे  वँदेमातरम् ,एवं भारत माता की जय के उद्घोष के साथ लोगों ने जगह जगह पर जुलूस  निकाला था, उन्होने प्रख्यात डॉक्टर कफील जी की रिहाई की माँग को लेकर  22जुलाईसे,12अगस्त तक उत्तर प्रदेश काँग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू जी के आह्वान पर चलाये गये हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत करते हुए  सभी काँग्रेस जनो को  उक्त कार्यक्रम की सफलता हेतु युद्ध स्तर पर सक्रियता लाने की अपील की, इस अवसर पर नँद कुमार रावत, जटाशँकर चौधरी, विजय रावत,मो शृरीफ सँजय सिह, गीता सिंह, प्रेम कुमार सिंह, रमेश चन्द्र मिश्रा, अनिल कुमार शुक्ला, रफीक अहमद ताहिर अली आदि ने अपने अपने विचार व्यक्त किए।
 खास रिपोर्ट जीतेन्द्र तिवारी सम्पादक क्राइम खुलासा न्यूज़ 09919321023/6306439722

Previous Post Next Post