पुलिस अधीक्षक के कार्यालय पर पहुंचे हिंदू युवा वाहिनी टीम थानेदार की शिकायत लेकर
जनपद पीलीभीत। बिलसंडा थाना प्रभारी निरीक्षक नरेश कश्यप की कार्यशैली को देखते व नजरअंदाज को लेकर आज हिंदू युवा वाहिनी पीलीभीत की टीम पीलीभीत पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची और अधीक्षक को पूरे मामले के साथ अवगत कराया आजकल बिलसंडा थाने के थानेदार अपनी मनमर्जी से कार्य कर रहे हैं हिंदू युवा वाहिनी की टीम ने पीड़ित महिलाओं को इंसाफ दिलाने की भी मांग की उधर ट्विटर अकाउंट से इस मामले की जानकारी उच्च लेवल के अधिकारियों को भी दी गई है जबकि जिस पर बरेली आईजी जोन ने कहा कि मामले को संज्ञान में लिया गया है सीओ बीसलपुर को जांच के आदेश दे दिए गए हैं आपको बता दें कि 8 जुलाई को हिंदू युवा वाहिनी के नगर अध्यक्ष सुमित दीक्षित से बिलसंडा थाना प्रभारी निरीक्षक नरेश कश्यप की फोन पर कहासुनी हो गई थी जिसके साथ ही नरेश कश्यप थाना प्रभारी ने महिलाओं को बिना f.i.r. लिखे थाने से बाहर निकाल दिया गया था जो कल से थाना प्रभारी निरीक्षक नरेश कश्यप का ऑडियो वायरल हो रहा था जिसको देखकर आला  अधिकारियों ने जांच पड़ताल शुरू कर दिया है कुछ दिन पहले बिलसंडा के एक गांव के चौकी इंचार्ज का बुजुर्ग सरदार को गाली गलौज करने का वीडियो वायरल हुआ था जिस पर पीलीभीत के एसपी जयप्रकाश जी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दरोगा जी को लाइन हाजिर कर दिया था बिलसंडा की समस्या को लेकर हिंदू युवा वाहिनी के ठाकुर मनीष सिंह जिला उपाध्यक्ष प्रशांत त्रिवेदी जिला प्रभारी धर्मेंद्र सिंह तहसील प्रभारी शोभित शर्मा जिला उपाध्यक्ष सुरेश सिंह ब्लॉक अध्यक्ष अजय मिश्रा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पहुंचे

ब्यूरो रिपोर्ट
भूपेंद्र शर्मा क्राइम खुलासा न्यूज़

जनपद पीलीभीत
Previous Post Next Post