श्री उदय शंकर सिंह पुलिस अधीक्षक नगर मथुरा द्वारा बाबा जयगुरुदेव से संबंधित शुरू की गई जांच एवं बयान दर्ज करवाने हेतु जीतेन्द्र तिवारी सहित अन्य शिकायतकर्ताओं को जारी की नोटिस बताते चलें शिकायतकर्ता जीतेन्द्र तिवारी सहित बिश्म्भर नाथ तिवारी,राजपाल सिंह, कन्हैयालाल वर्मा एवं विनोद कुमार द्वारा शासन प्रशासन को प्रार्थना पत्र भेजकर परम पूज्य बाबा जयगुरुदेव उर्फ तुलसीदास पुत्र घूरेलाल जाति ब्राह्मण निवासी चिरौली संत आश्रम कृष्णा नगर मथुरा को योजनाबद्ध तरीके से उनके ड्राइवर पंकज यादव एवं मुख्यसेवादार उमाकांत तिवारी सहित अन्य लोगों पर उन्हें गायब कर उनका फर्जी दाह संस्कार करके उनकी संस्था व ट्रस्ट की अरबों रुपए की संपत्ति हथियाने का आरोप लगाते हुए उनके विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें दंडित करते हुए उनके चंगुल से परम पूज्य बाबा जयगुरुदेव उर्फ तुलसीदास पुत्र घूरेलाल को मुक्त कराए जाने की मांग की गई थी जिस मामले को शासन-प्रशासन ने गंभीरता से लेकर सत्यता का खुलासा करने हेतु जांच प्रक्रिया संपादित कर दी है जिसकी जांच करने हेतु श्री उदय शंकर सिंह पुलिस अधीक्षक नगर मथुरा को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है जिन्होंने उक्त संबंध में बयान दर्ज करवाने हेतु जीतेन्द्र तिवारी सहित अन्य शिकायतकर्ताओं को नोटिस जारी की है।
खास रिपोर्ट:-जीतेन्द्र तिवारी सम्पादक क्राइम खुलासा न्यूज
09919321023/6306439722
