23 जुलाई को  योग की आन लाइन कक्षा में संयुक्त रूप से मनेगा हरियाली तीज महोत्सव

गाजियाबाद : 23 जुलाई 2020 दिन बृहस्पतिवार को हरियाली तीज महोत्सव  आन लाइन योग कक्षा में  महिलाओं व बच्चों द्वारा संयुक्त रूप से मनाया जायेगा। उक्त जानकारी नित्य प्रातः 6 से 7 व 7 से 8  तथा प्रत्येक शनिवार व रविवार 8 से 9 बच्चों के योग बाल व संस्कार शिविर की  आन लाइन योग, मैडिटेशन व रेकी चिकित्सा की कक्षा का संचालन कर रही योग शिक्षिका अर्चना शर्मा ने दी है।
अर्चना शर्मा ने अपनी कक्षाओं के साधकों से कहा है कि लाकडाउन और कोरोना के चलते सारे त्योहारों के रंग फीके से हो गये हैं,तो आईये हम सब मिलकर इन रंगहीन हुए त्योहारों में कुछ अलग और अनोखे रंग भरते हैं। इस तीज के त्यौहार पर एक संग चलते हैं।कुछ अपने मन की कहते हैं और कुछ सबके मन की सुनते हैं।तीज की शाम एक दूसरे के नाम करते हैं।
 कार्यक्रम 23 जुलाई 2020 दिन बृहस्पतिवार सांयकाल- 3 बजे ऑनलाइन, समारोह स्थल-On Google meet ,कार्यक्रम की रूपरेखा- सभी सम्मानित महिलाएं और प्यारी-प्यारी बच्चियां- अपने इस कार्यक्रम की शोभा बढाने के लिए कुछ भी सुनाने के लिए आंमत्रित हैं।
जिसे जो भी बोलना है उसे अर्चना शर्मा को  22 जुलाई सायं 8 बजे तक सूचित करना होगा    जिससे कार्यक्रम में कोई विध्न ना हो और कार्यक्रम सुचारू रूप से चल सके।
Previous Post Next Post