गोण्डा- करनैलगंज कस्बा में अपहरण की घटना में शामिल हूऐ 1 अभियुक्त, 1 महिला अभियक्ता व 1 किशोर को पुलिस ने और किया गिरफ्तार।

Colonelganj-News, colonelganjpolice, 
स्थानीय समाचार

गोण्डा- करनैलगंज कस्बा में बीते दिनों बीड़ी व्यवसाई के पौत्र नमो गुप्ता के अपहरण की घटना में अपर पुलिस महानिदेशक कानून एवं व्यवस्था उत्तर प्रदेश लखनऊ व पुलिस अधीक्षक गोण्डा राज करन नय्यर के निर्देशन में 5 अभियुक्तों को दिनांक 25.07.2020 को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। एवं पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए अपहृत बालक नमो गुप्ता की बरामदगी को गई थी  जिसके पश्चात उच्चाधिकारी गण के निर्देशन में घटना के शीघ्र अतिशीघ्र निस्तारित करने हेतु पुलिस टीमें गठित की गई थी जिसमे थाना करनैलगंज पुलिस ने उक्त घटना में शामिल एक महिला अभियुक्ता सेजल पुत्री चरन जीत व अपचारी किशोर - छोटू उर्फ उदय पांडेय पुत्र राजेन्द्र पांडेय को अन्तर्गत धारा 120B IPC व उपरोक्त घटना में शामिल उपरोक्त अपराधियों को गिरफ्तारी से बचाने के लिए संरक्षण देने वाले अभियुक्त राजेन्द्र पांडेय पुत्र गोमती प्रसाद पांडेय को अन्तर्गत धारा 216 IPC में पकड़ लिया गया है। उपरोक्त सभी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
अभियुक्तों का विवरण

01. राजेन्द्र पांडेय पुत्र गोमती प्रसाद पांडेय निवासी ग्राम शाहपुर थाना परसपुर जनपद गोंडा हाल पता मो0 सकरौरा थाना कोतवाली करनैलगंज जनपद गोण्डा

02. महिला अभियुक्ता सेजल पुत्री चरन जीत निवासी ग्राम रक्सडिया थाना परसपुर जनपद गोण्डा

03. अपचारी किशोर - छोटू उर्फ उदय पांडेय पुत्र राजेन्द्र पांडेय निवासी ग्राम शाहपुर थाना परसपुर जनपद गोंडा हाल पता मो0 सकरौरा थाना कोतवाली करनैलगंज जनपद गोण्डा

पंजीकृत अभियोग

01. मु0अ0सं0 -272/20, धारा 364A/120B/216 भा0द0वि0 थाना को0 करनैलगंज जनपद गोण्डा।


गिरफ्तारकर्ता टीम

प्रभारी निरीक्षक श्री राजनाथ सिंह थाना कोतवाली करनैलगंज [गोण्डा ]

निरीक्षक श्री ओमप्रकाश सिंह चौहान

उपनिरीक्षक श्री राजेश कुमार मिश्रा

उप निरीक्षक श्री रणजीत यादव

कांस्टेबल अंगद राय

कांस्टेबल अबरार खां

कांस्टेबल मिथिलेश सिंह

कांस्टेबल शेख अशफाक आलम

महिला कांस्टेबल अनीता देवी

महिला कांस्टेबल दिव

रिपोर्टर -मोहित कुमार
मो 9306164718
Previous Post Next Post