*जिला बहराइच उ. प्र.:-भाइयों इस गाय को हुजूरपुर रोड रानीपुर थाना से डेढ़ कि.मी. की दूरी पर स्थित प्राथमिक विद्यालय कटघरी कलाँ स्कूल के सामने गढ्ढे में पड़ी है। जिसको आज के चार दिन पहले किसी वाहन ने ठोकर मार दिया था गाय की एक टाँग टूटी हुई है व जख्मी है जो भूख और प्यास से तड़पकर मौत की भीख माँग रही है। किसी भी शासन प्रशासन को कोई खबर नहीं है। ऐसे में मुझे सरकार की गौ रक्षा योजना पूरी तरह से फेल लग रही है। जबकि सरकार ने बहराइच जिले के सभी ब्लॉकों में गौ रक्षा का बजट भी दिया गया था लेकिन उसका केवल बन्दर बाँट हुवा है। अभी कुछ दिन पहले इसी जिले के ब्लॉक हुजूरपुर के ग्राम पंचायत रमवापुर में ही एक गौशाला है जिसमें कार्य करने वाले कर्मचारियों से जानकारी लेने पर उन लोगों ने बताया कि इस गौशाला में करीब डेढ़ सौ जानवर हैं जिनके किसी तरह गौशाला तो बन गया है लेकिन उनके  चारे की कोई व्यवस्था नहीं है और यदि है भी तो केवल उनको जिन्दा रखने के लिए एक कि्वन्टल भूसा प्रति दिन सभी जानवरों के लिए मिलता है। ऐसे में कैसे हो गायों की रक्षा । यह है सरकार की गौ रक्षा योजना । सभी गौ माता के श्री चरणों में मैं कोटि कोटि प्रणाम। आप की रक्षा के लिए ईश्वर व सरकार से प्रार्थना करता हूँ।....जय हिन्द जय भारत ।                  रिपोर्ट:- अखिल कुमार मिश्र - (सामाजिक कार्यकर्ता-जिला बहराइच उत्तर प्रदेश )..... मो० नं० :-9473982032-7880753855.*
Reports Sunny Srivastava Bahraich
Previous Post Next Post