ईमानदारी से कार्य करना पड़ गया महंगा प्रभारी निरीक्षक को भेजा गया पुलिस लाइन,क्षेत्र के समाजसेवी कार्यकर्ता नाराज,पुलिस अधीक्षक को सौंपेंगे ज्ञापन★ब्यूरो
सेहरामऊ उत्तरी(पीलीभीत)
ईमानदारी से कार्य करना पड़ गया महंगा प्रभारी निरीक्षक को भेजा गया पुलिस लाइन पीलीभीत जी हां हम बात कर रहे हैं प्रभारी निरीक्षक बृजकिशोर मिश्रा की जो लगातार सुर्खियों में बने रहते हैं लेकिन गहनता से जांच करने के बाद यह पता चला प्रभारी निरीक्षक द्वारा कोई भी कार्य गलत तरीके से नही करवाया जाना ही उनके लिए मसीबत बन गई।आए दिन खनन माफिया भूमाफिया अन्य ऐसे व्यक्तियों के द्वारा उन पर आरोप लगाए जाते रहे जिनकी प्रभारी निरीक्षक ने दाल नहीं गलने दी। क्योंकि एक कहावत है "हमेशा उसी वृक्ष पर पत्थर फेंका जाता है जिसमें कोई फल लगा होता है" ठीक उसी प्रकार जब प्रभारी निरीक्षक ने पैसा लेकर गलत काम करने से इंकार कर दिया माफियाओं की जब रोटी सिंकना बंद हो गया तो उक्त व्यक्तियों ने प्रभारी निरीक्षक को अनेक प्रकार से फंसाने के कार्यों में लग गए और अनेक तरीकों की अफवाह फैलाकर बदनाम भी किया उन्हीं अफवाहों के चलते प्रभारी निरीक्षक बृजकिशोर मिश्रा को तत्काल प्रभाव से सेहरामऊ उत्तरी से हटाकर पीलीभीत पुलिस लाइन भेज दिया गया जिसके चलते क्षेत्र के लोगों में काफी रोष है सामाजिक कार्यकर्ताओं का कहना है इस बात के लिए वह शांत नहीं बैठेंगे पुलिस अधीक्षक महोदय को सौंपेंगे ज्ञापन ईमानदारी और निष्पक्षता के साथ क्यों नहीं करने दिया जाता अधिकारियों को कार्य। क्योंकि जब प्रभारी निरीक्षक ने चंद पैसे लेकर माफियाओं की चाटुकारिता करने से मना कर दिया तो बो सभी जो व्यक्ति पैसे की दम पर अपने गलत काम करवाते थे उनका सारा गलत काम होना बंद हो गया जिसको लेकर उन सभी माफियाओं ने मिलकर प्रभारी निरीक्षक के खिलाफ एक साजिश के तहत कार्य करते हुए झूठे इल्जाम लगाकर उनको पुलिस लाइन भिजवाने का कार्य किया। क्षेत्र के समाजसेवी कार्यकर्ताओं ने यह भी हमें अवगत कराया है अगर प्रभारी निरीक्षक तो तत्काल प्रभाव से ड्यूटी पर नही भेजा गया तो लखनऊ दूर नही है हम पुलिस महानिदेशक लखनऊ तक जाएंगे और इस बात की शिकायत श्री माननीय योगी मुख्यमंत्री से भी की जाएगी कि भ्रष्ट लोगों का साथ न देने की वजह से पुलिस लाइन भेजे गए प्रभारी निरीक्षक बी0के0मिश्रा जो कि सरासर गलत और निंदनीय कार्य है जो व्यक्ति चाटुकारिता ना करें दलालों की दलाली ना चलने दे पैसा लेकर गलत काम ना करें उसी को पुलिस लाइन भेजकर कार्यबाही की जाए जोकि सरासर गलत है। कुछ जाने-माने दबंग लोगों ने पैसे की दम पर निर्दोष प्रभारी निरीक्षक को झूठा फसाकर भिजवाया पुलिस लाइन।
खास रिपोर्ट भूपेन्द्र शर्मा पीलीभीत
