लखनऊ की वजीरगंज स्थित कोर्ट परिसर(कचहरी) में गुरुवार को बमबाजी की वारदात सामने आई। परिसर में ही एक बम फटा जिसके बाद पुलिस ने 3 जिंदा बम मौके से बरामद किये। घटना में बार एसोसिएशन के संयुक्त मंत्री संजीव लोधी और अन्य वकील घायल हो गये।
हमला बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों पर किया गया। जिस दौरान कई अन्य वकीलों को भी मामूली चोटें आई। वहीं कचहरी में हुई इस घटना के बाद हड़कंप मच गया और वजीरगंज पुलिस मौके पर पहुंची। हमले के बाद लखनऊ बार एसोसिएशन के संयुक्त मंत्री संजीव लोधी ने खुद की सुरक्षा की मांग की।
खास रिपोर्ट योगेश कुमार सिंह लखनऊ
Previous Post Next Post