गाजियाबाद जर्नलिस्ट क्लब का होली मिलन 9 मार्च को

 गाज़ियाबाद। ग़ाज़ियाबाद जर्नलिस्ट क्लब की ओर से अगले माह 9 मार्च को रामलीला मैदान घंटाघर में 'होली मिलन समारोह' का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में हास्य कविता, लघु नाटिका, कव्वाली, नृत्य, हंसी ठिठोली से भरपूर कार्यक्रम होंगे। इस अवसर पर होली पर 'ख़ास अखबार' भी प्रकाशित होगा, जिसमें हास्य व्यंग्य व शहर के नामचीन लोगों, नौकरशाहों, अधिकारियों, समाजसेवियों से संबंधित गुदगुदाने वाली ख़बरें होंगी।
'होली मिलन समारोह'को लेकर रविवार को लोहियानगर में वरिष्ठ पत्रकार अरविंद मोहन शर्मा के निवास पर पत्रकारों की एक बैठक हुई, जिसमें एक आयोजन समिति गठित कर आयोजन के दायित्वों को सौंपा गया।
इस अवसर पर सुशील शर्मा, राकेश पराशर, विनय संकोची, नरसिंह अरोड़ा, राकेश शर्मा, मनोज शर्मा, अजय औदीच्य, वाई. के.पांडे, सुभाष चंदर, अरविंद मोहन शर्मा, अशोक कौशिक, आलोक यात्री, कुलदीप, कमलेश पांडेय, उमाकांत दीक्षित, मुकेश गुप्ता, डॉ. धीरज भार्गव, अक्षयवर नाथ, विमल कुमार, सुदामा पाल, आफाक खान समीर, अशोक दुआ, रेखा अग्रवाल, राजकुमार राणा, सोनू अरोड़ा, विभू मिश्रा, हरीश चावला, पंकज सिंह, चंदन सिंह, सोमेश अरोड़ा, देवेंद्र तोमर आदि पत्रकार उपस्थित रहे।
संयोजक सुशील शर्मा ने बताया कि गाजियाबाद जर्नलिस्ट क्लब दो दशक बाद फिर से इस आयोजन को कर रहा है। इस होली मिलन में न केवल वरिष्ठ पत्रकारों बल्कि नये व युवा पत्रकार भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लेंगे और सभी वर्गो के लोगों को आमंत्रित किया जाएगा।
 खास रिपोर्ट सुनील शर्मा गाजियाबाद
Previous Post Next Post