प्रयागराज
यूथस एसेसिटी एंड गिर्धोश्रीआर्मी
फितूर- ए- अहसास प्रयागराज अरुण प्रताप सिंह भूषण की चंद पंक्तियां-
मंजिले उन्हीं को मिलती हैं,
जिनके सपनों में जान होती है।
सिर्फ पंखों से कुछ नहीं होता दोस्तो, हौसलों से उड़ान होती हैं।
श्रेय गौड़ और अनूप जी कार्यक्रम के संरक्षक रहे। कार्यक्रम को निरंतर बढ़ाने का कार्य मोनाली और सोनाली जी अपने सायराना अंदाज में कर रही थी।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शुअाट्स कॉलेज की प्रोफेसर डॉ• प्रियंका सिंह तथा इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के पूर्व अध्यक्ष अभिषेक सिंह सोनू जी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान डी• एल• एड• संरक्षक ललित नारायणसिंह प्रयागराज जिलामहामंत्री अरुण प्रताप सिंह भूषण, जिलाध्यक्ष रवि प्रताप सिंह, जिला उपाध्यक्ष उदयभान सिंह पटेल और सूर्य प्रकाश शुक्ला जी मौजूद रहे। और भी लोगो ने अपना कार्यक्रम को सुनने के लिए अपना कीमती समय दिया।कार्यक्रम समापन के उपरांत प्रतिभागी रहे लोगो को उनको पुरस्कृत किया गया और उनको आगे बढ़ाने का कार्य श्रेय गौड़, अनूप ,भूषण जी और उनकी टीम बहुत अच्छे से करती रहेगी।
✍रिपोर्ट अभिषेक द्विवेदी
